फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   No vaccination for 18 plus from may 1 in tamil nadu and other Southern states

दक्षिणी राज्य: 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का आज से नहीं हो पाएगा टीकाकरण, ये है वजह

Sat, 01 May 2021 04:24 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, चेन्नई
पीटीआई, चेन्नई Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 01 May 2021 04:24 AM IST
सार

  • तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और पुडुचेरी ने कहा कि उनके पास टीकों का पर्याप्त भंडार नहीं है।

विज्ञापन
No vaccination for 18 plus from may 1 in tamil nadu and other Southern states
कोरोना टीकाकरण - फोटो : ANI

विस्तार

देश में 18 से 44 साल तक की आयु के लोगों के एक मई से होने वाले कोविड रोधी टीकाकरण की दक्षिणी राज्यों में खुराक की आपूर्ति के अभाव में शनिवार को शुरुआत होने की उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन


तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और पुडुचेरी ने कहा कि उनके पास टीकों का पर्याप्त भंडार नहीं है। टीकों की आपूर्ति पर अनिश्चितता की वजह से तमिलनाडु सरकार ने एक मई को होने वाले टीकाकरण को शुक्रवार को टालने का फैसला किया।
विज्ञापन


तमिलनाडु के स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर जे राधाकृष्णन ने कहा कि कल तक इंतजार करने (और लोगों को निराश करने) की जगह मैं अब स्पष्ट करना चाहता हूं कि हमें नहीं पता कि टीकों की तमिलनाडु सरकार द्वारा मांगी गईं 1.5 करोड़ खुराकों में से कितनी खुराक मिलेंगी और कब मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पूछे जाने पर कि क्या कल टीकाकरण होगा, उन्होंने कहा कि हमें नहीं पता कि कल हमें टीके मिलेंगे या नहीं और कितने मिलेंगे। राज्य सरकार को टीकों की मांग पर केंद्र से अभी जवाब नहीं मिला है।

वहीं, केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने मुद्दे पर कहा कि जब टीकों की कमी है तो राज्य अपने आप कोई फैसला नहीं कर सकता।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कहा कि संबंधित आयु समूह के टीकाकरण में विलंब हो सकता है क्योंकि टीके अभी तक नहीं मिले हैं।

वहीं, आंध्र प्रदेश के प्रधान सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अनिल कुमार सिंघल ने कहा कि टीकों की कमी की वजह से टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरुआत करने में राज्य असमर्थ है।


पुडुचेरी के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि एक मई को संबंधित आयु समूह के टीकाकरण के लिए टीकों की खेप नहीं पहुंची है और इस वजह से एक मई को होने वाला टीकाकरण कार्यक्रम विलंबित हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed