{"_id":"5715ac244f1c1b77648b4570","slug":"no-use-of-animals-to-test-the-soap","type":"story","status":"publish","title_hn":"साबुन-डिटरजेंट के परीक्षण में जानवरों के इस्तेमाल पर रोक","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
साबुन-डिटरजेंट के परीक्षण में जानवरों के इस्तेमाल पर रोक
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Tue, 19 Apr 2016 09:25 AM IST
विज्ञापन
जानवरों पर साबुन के परीक्षण पर रोक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानवरों के लिए काम करने वाली संस्था पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनीमल (पेटा) ने सोमवार को दावा किया है कि सरकार ने साबुन और डिटरजेंट के निर्माण संबंधी परीक्षणों में जानवरों के इस्तेमाल पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।
विज्ञापन
पेटा ने दावा किया कि उसे आरटीआई के जरिए पर्यावरण मंत्रालय की कमेटी का एक सर्कुलर मिला है। जानवरों के इस्तेमाल पर नियंत्रण और पर्यवेक्षण करने से संबंधित इस कमेटी ने साबुन और डिटरजेंट के परीक्षणों में जानवरों के इस्तेमाल पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। पेटा के अनुसार, 2014 में शुरू किए गए उसके अभियान का यह आखिरी कदम है।
विज्ञापन
इससे पहले पेटा ने ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टेंडर्ड (बीआईएस) के साथ मिलकर परीक्षणों में जानवरों के इस्तेमाल को बंद कराया था। पेटा इंडिया की रिसर्च एसोसिएट दीप्ति कपूर ने कहा कि उपभोक्ताओं को यह जानकर खुशी होगी कि भारत में बने साबुन और डिटरजेंट के निर्माण में खरगोश, चूहे और गिनी पिग पर परीक्षण नहीं किए गए।
विज्ञापन