{"_id":"6701368ae68e93f0b406e163","slug":"no-traitor-will-get-jobs-in-shiv-sena-ubt-after-polls-says-thackeray-in-swipe-at-rebels-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: उद्धव ठाकरे का बागियों पर तंज, चुनावों के बाद शिवसेना UBT में किसी 'गद्दार' की नहीं होगी वापसी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: उद्धव ठाकरे का बागियों पर तंज, चुनावों के बाद शिवसेना UBT में किसी 'गद्दार' की नहीं होगी वापसी
Sat, 05 Oct 2024 06:22 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: पवन पांडेय
Updated Sat, 05 Oct 2024 06:22 PM IST
सार
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान होना अभी बाकी है, लेकिन उससे पहले ही शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने एलान किया कि चुनाव खत्म होने के बाद किसी भी गद्दार को पार्टी में जगह नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे का बागियों पर तंज
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के नेताओं की ओर से तमाम दावे किए जा रहे हैं, इस कड़ी में शिवसेना उद्धव गुट के प्रमुख खुद उद्धव ठाकरे ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव खत्म होने के बाद किसी भी गद्दार को पार्टी में जगह नहीं मिलेगी। उद्धव ठाकरे ने कहा कि डेढ़ महीने में बेरोजगार हो जाने के बाद किसी भी 'गद्दार' को पार्टी में जगह नहीं दी जाएगी।
विभाजन के बाद से शिंदे गुट को गद्दार कहते हैं उद्धव
उन्होंने नवंबर में होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों का हवाला दिया। बता दें कि जून 2022 में शिवसेना का विभाजन हो गया था, जब एकनाथ शिंदे ने उनके खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व किया, जिसके कारण महा विकास अघाड़ी सरकार गिर गई। तब से, उद्धव ठाकरे और शिवसेना (यूबीटी) नियमित रूप से एकनाथ शिंदे और उनके बागियों के समूह को गद्दार कहते रहे हैं।
सत्ता में आने पर लूट का हिसाब लेगी पार्टी- ठाकरे
वहीं शिवसेना यूबीटी की तरफ से आयोजित एक रोजगार मेले को संबोधित करते हुए, उद्धव ठाकरे ने दावा किया कि राज्य के लोग भाजपा और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को विधानसभा चुनावों में उसकी जगह दिखाएंगे। उद्धव ठाकरे ने कहा, डेढ़ महीने बाद, ये गद्दार नौकरी के लिए हमारे पास आएंगे क्योंकि वे बेरोजगार हो जाएंगे। मैं चुनाव के बाद किसी भी गद्दार को नौकरी नहीं देने वाला। शिंदे सरकार पर एक और प्रहार करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी सत्ता में आने के बाद राज्य के संसाधनों की लूट का हिसाब लेगी।
विज्ञापन
भाजपा का हिंदुत्व घर जलाने में मदद करता है- ठाकरे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महाराष्ट्र दौरे को लेकर उद्धव ठाकरे ने कहा कि जब भी प्रधानमंत्री किसी परियोजना की आधारशिला रखते हैं तो वह कभी पूरी नहीं होती। उद्धव ठाकरे ने दावा किया कि राज्य में अस्थिरता के कारण 2022 में उनकी सरकार गिरने के बाद से महाराष्ट्र में कोई बड़ी परियोजना शुरू नहीं हुई है। उन्होंने अपने पूर्व सहयोगी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हमारा हिंदुत्व रसोई गैस जलाने में मदद करता है, जबकि भाजपा का हिंदुत्व घर जलाने में मदद करता है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन