फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   no superstition being spread during Bageshwar Dham Dhirendra Shastri program in Nagpur Maharashtra Police

Bageshwar Dham: धीरेंद्र शास्त्री को क्लीन चिट, नागपुर पुलिस को नहीं मिले अंधविश्वास फैलाने के प्रमाण

Wed, 25 Jan 2023 04:30 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 25 Jan 2023 04:30 PM IST
सार

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने नागपुर में रामकथा का आयोजन किया था। इसके बाद महाराष्ट्र में अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति की ओर से धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती दी गई थी और आरोप लगाया था कि धीरेंद्र शास्त्री अंधविश्वास को फैला रहे हैं। नागपुर के पुलिस आयुक्त ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री के नागपुर में हुए कार्यक्रम के वीडियो की जांच की गई, लेकिन इसमें अंधविश्वास जैसी कोई बात नहीं  मिली है।
 

विज्ञापन
no superstition being spread during Bageshwar Dham Dhirendra Shastri program in Nagpur Maharashtra Police
Dhirendra Shastri - फोटो : ANI

विस्तार

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री को अंधविश्वास फैलाने के मामले में नागपुर पुलिस ने क्लीन चिट दे दी है। नागपुर पुलिस ने कहा है कि महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति की शिकायत की जांच के बाद नागपुर के कार्यक्रम में बागेश्वर धाम के खिलाफ अंधविश्वास फैलाने के कोई प्रमाण नहीं मिले हैं। पुलिस ने जांच के बाद अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति को लिखित जवाब भी भेजा है। नागपुर के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने बुधवार को कहा कि धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम के वीडियो की जांच की गई और यह पाया गया कि नागपुर में उनके कार्यक्रम के दौरान कोई अंधविश्वास नहीं फैलाया जा रहा था।

विज्ञापन


धीरेंद्र शास्त्री ने नागपुर में रामकथा का आयोजन किया था, लेकिन रामकथा दो दिन के लिए घटा दी गई थी। इसके बाद महाराष्ट्र में अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति की ओर से धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती दी गई है। धीरेंद्र शास्त्री पर्चे पर लिखकर लोगों की मन की बात बता देने का दावा करते हैं। उन्हें लेकर लोग दो धड़ों में बंट गए हैं। एक धड़ा मानता है कि बाबा के पास चमत्कारी शक्ति है, जबकि दूसरे धड़े का कहना है कि धीरेंद्र शास्त्री अंधविश्वास को फैला रहे हैं।
विज्ञापन


अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने धीरेंद्र शास्त्री को दिया था चैलेंज
बता दें, पंडित धीरेंद्र शास्त्री बिना बताए लोगों के मन की बात जानने का दावा करते हैं। बीते दिनों नागपुर में उनका कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें श्रीराम कथा के साथ दिव्य चमत्कारी दरबार लगाया गया था। इसके बाद महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने धीरेंद्र शास्त्री के दावों को चुनौती दी थी। समिति ने आरोप लगाया था कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री अंधविश्वास फैलाते हैं। समिति के अध्यक्ष श्याम मानव ने आरोप लगाया था कि दिव्य दरबार की आड़ में धीरेंद्र शास्त्री जादू-टोना को बढ़ावा देने के साथ धर्म के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


धीरेंद्र शास्त्री पर संत समाज भी बंटा
बागेश्वर धाम वाले कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों सुर्खियों में हैं। धीरेंद्र शास्त्री के चमत्कार करने के दावे पर सवाल उठे हैं। कुछ लोगों ने उन्हें चुनौती दी है और इसे पाखंड बताया। उन्हें लेकर संत समाज भी बंटा नजर आ रहा है। एक तरफ जहां अयोध्या के संत उनके समर्थन में खड़े हैं, वहीं, दूसरी तरफ ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और वृंदावन के प्रेमानंद महाराज जी जैसे धर्माचार्य उनके दावे पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed