{"_id":"579e7e884f1c1bda762b91d9","slug":"no-relief-to-flood-in-assam-and-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ से बदतर हुए हालात, असम में 29 और बिहार में 26 लोग गंवा चुके अपनी जान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बाढ़ से बदतर हुए हालात, असम में 29 और बिहार में 26 लोग गंवा चुके अपनी जान
ब्यूरो/एजेंसी/ नई दिल्ली/मुंबई
Updated Mon, 01 Aug 2016 05:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम और बिहार में बाढ़ की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। महाराष्ट्र में बारिश के कारण भिवंडी में दो मंजिला बिल्डिंग ढह गई। इसमें नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ओडिशा में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत के साथ राज्य में प्राकृतिक आपदा से मरने वालों की संख्या 32 हो गई है।
विज्ञापन
बिहार में बाढ़ से 26 लोगों की जान जा चुकी है जबकि राज्य के 12 जिलों में करीब 27.50 लाख लोग प्रभावित हैं। राज्य में घाघरा, बागमती, कोसी और महानंदा नदियां कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
विज्ञापन
बाढ़ के कारण 3.39 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद हो चुकी है। असम में बाढ़ से 29 लोग जान गंवा चुके हैं। राज्य के 28 जिलों में करीब 37 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। राजधानी दिल्ली में हल्की और उत्तर प्रदेश में लगातार भारी बारिश हो रही है।
विज्ञापन
यूपी में गंगा और शारदा समेत कई नदियां खतरे के निशान के समीप या उससे ऊपर बह रही हैं। एक अधिकारी ने बताया कि उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भूस्खलन से पांच तीर्थयात्री घायल हो गए। लगातार बारिश से चार धाम यात्रा का मार्ग समेत कई मार्ग अवरुद्ध हो गए। पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग में हल्की बारिश हुई।
एनडीआरएफ ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में दस हजार से अधिक लोगों को बचाया
राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने रविवार को बताया कि असम और बिहार समेत देश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से दस हजार से अधिक लोगोें को बचाया गया है। एनडीआरएफ के अनुसार, 44 बचाव दल राहत और बचाव कार्य के लिए पहले से ही राज्य प्रशासन के साथ तैनात हैं। असम में राहत और बचाव कार्य के लिए 12 बाढ़ राहत दल लगातार जुटे हुए हैं।
बताया गया कि मानसून सीजन के दौरान देश के विभिन्न बाढ़ग्रस्त हिस्सों से अब तक दस हजार से अधिक लोगों को निकाला जा चुका है। यह अभियान अब भी जारी है और बिहार में आपदा मोचन बल के आठ दल काम कर रहे हैं।