{"_id":"5c2a0f50bdec2256c93f806f","slug":"no-proposal-for-mandatory-registration-of-web-news-portals-said-central-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेब समाचार पोर्टलों के लिए अनिवार्य पंजीकरण कानून का प्रस्ताव नहीं: सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वेब समाचार पोर्टलों के लिए अनिवार्य पंजीकरण कानून का प्रस्ताव नहीं: सरकार
Mon, 31 Dec 2018 06:15 PM IST
अमित मंडल
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: अमित मंडल
Updated Mon, 31 Dec 2018 06:15 PM IST
विज्ञापन
सरकार ने सोमवार को कहा कि वेब समाचार पोर्टलों के अनिवार्य पंजीकरण के लिए कानून लाने का उसका कोई प्रस्ताव नहीं है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वेब मीडिया और समाचार पोर्टलों को संहिताबद्ध करने के लिए कानून लाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वेब समाचार पोर्टलों के अनिवार्य पंजीकरण के लिए कानून लाने का उसका कोई प्रस्ताव नहीं है।
विज्ञापन