काला धन: पिछले 10 साल में स्विस बैंक में रखा गया कितना पैसा, सरकार को पता नहीं
केंद्र सरकार ने लोकसभा में बताया है कि पिछले 10 वर्षों में स्विस बैंक में कितना काला धन रखा गया है इसके बारे में कोई आधिकारिक अनुमान नहीं है।
विस्तार
वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार को लोकसभा में बताया कि पिछले 10 साल में स्विस बैंक में जमा किए गए काले धन का कोई आधिकारिक अनुमान नहीं है। यह जानकारी उन्होंने शिलांग से कांग्रेस सांसद विन्सेंट एच पाला के एक सवाल के लिखित जवाब में दी। चौधरी ने यह भी कहा कि बीते कुछ सालों में केंद्र सरकार ने विदेशों में छिपाए गए काले धन को वापस लाने के लिए कई कोशिशें की हैं।
There is no official estimate of the black money stashed in Swiss Bank for the last 10 years: MoS Finance Pankaj Chaudhary in Lok Sabha
विज्ञापन
(Pic credit: Pankaj Chaudhary's Twitter account) pic.twitter.com/9nwMTiFtSC — ANI (@ANI) July 26, 2021