नए आरबीआई प्रमुख की तलाश के लिए नहीं होगा कोई पैनल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार मौजूदा आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन के उत्तराधिकार की घोषणा जल्द करेगी और नए गवर्नर की तलाश के लिए कोई पैनल नहीं होगा। शीर्ष सरकारी सूत्र ने कहा, ‘यह (नए गवर्नर की घोषणा) समय रहते कर दी जाएगी। हम नहीं चाहते कि अनावश्यक अटकलबाजी हो।’
सूत्र के अनुसार, नए गवर्नर के चयन की प्रक्रिया पहले से ही शुरू की जा चुकी है। सूत्र ने यह भी बताया कि रिजर्व बैंक के नए गवर्नर की तलाश के लिए सरकार कोई सर्च पैनल नहीं बनाएगी।
आरबीआई के गर्वनर रघुराम राजन ने राजनीतिक हमलों के बीच बीते शनिवार को स्पष्ट कर दिया कि वह दूसरा कार्यकाल नहीं चाहते हैं। उन्होंने सहकर्मियों को लिखे पत्र में कहा कि चार सितंबर को कार्यकाल समाप्त होने के बाद वह शिक्षण के क्षेत्र में वापस लौट जाएंगे।
भट्टाचार्य, गोकर्ण और दास के नाम पर विचार
आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन के उत्तराधिकार पर जल्द निर्णय के लिए सरकार एसबीआई प्रमुख अरुंधति भट्टाचार्य, आरबीआई के पूर्व डिप्टी गवर्नर सुबीर गोकर्ण और आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास जैसे संभावित उम्मीदवारों पर विचार कर रही है।
उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि जिन अन्य नामों पर सरकार विचार कर रही है उनमें आरबीआई के डिप्टी गवर्नर उर्जित पटेल, पूर्व डिप्टी गवर्नर राकेश मोहन और मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रह्मण्यम शामिल हैं।