फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   No need to apply to ministry for foreign tour, can directly done booking from company

विदेश जाने के लिए मंत्रालय को आवेदन देने की जरूरत नहीं, सीधे कंपनी से कराएं बुकिंग

Thu, 27 Aug 2020 01:39 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Thu, 27 Aug 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
No need to apply to ministry for foreign tour, can directly done booking from company
Civil Aviation Minister HS Puri - फोटो : ANI
विदेश जाने वाले यात्रियों को अब उड्डयन मंत्रालय के पास आवेदन करने की कोई जरूरत नहीं है। इसके लिए सीधे विमानन कंपनी के पास बुकिंग कराई जा सकती है। उड्डयन मंत्रालय ने बुधवार को ट्विटर पर एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।
विज्ञापन


उड्डयन मंत्रालय ने बुधवार को ट्वीट किया कि उसने इस उद्देश्य के लिए नामित एजेंसियों के रूप में वंदे भारत मिशन और एयर ट्रांसपोर्ट बबल व्यवस्था के तहत काम करने वाली सभी विमानन कंपनियों को नामित किया है। यात्री सीधे इन संबंधित विमानन कंपनियों से बुकिंग करा सकते हैं। उन्हें इसके लिए मंत्रालय में आवेदन देने की कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


बता दें कि गृह मंत्रालय द्वारा 22 अगस्त को जारी हुई मानक संचालन प्रक्रियाओं में कहा गया था कि विदेश जाने वाले यात्रियों को उड्डयन मंत्रालय के पास या मंत्रालय द्वारा नामित एजेंसियों में आवेदन करना होगा। इसमें गंतव्य और आगमन की जगहों की जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि कोरोना महामारी के कारण 23 मार्च से देश में अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द चल रहीं हैं। लेकिन वंदे भारत मिशन और द्विपक्षीय एयर बबल व्यवस्था के तहत कुछ विशेष उड़ानों का संचालन किया जा रहा है। जुलाई से भारत ने अमेरिका, ब्रिटेन, यूएई, जर्मनी, फ्रांस और कतर के साथ विशेष द्विपक्षीय एयर बबल व्यवस्था के लिए करार किया है। इसके तहत इन देशों और भारत के बीच कुछ प्रतिबंधों के साथ विशेष अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों का संचालन किया जा सकता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed