फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   No need of Congress to defeat BJP in UP: SP

यूपी में भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस की जरूरत नहीं: सपा

Mon, 07 Jan 2019 02:47 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अजय सिंह Updated Mon, 07 Jan 2019 02:47 AM IST
विज्ञापन
No need of Congress to defeat BJP in UP: SP
किरणमय नंद

सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंद का कहना है कि अगले लोकसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश में उनकी पार्टी बसपा के साथ मिलकर भाजपा को हराने में सक्षम है और इसके लिए कांग्रेस जैसी नगण्य ताकत की जरूरत नहीं है। हालांकि, उन्होंने संकेत दिया कि सपा-बसपा गठबंधन रायबरेली और अमेठी सीट से छेड़छाड़ नहीं करेगा। रायबरेली सोनिया गांधी और अमेठी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की संसदीय सीट है। दो दिन पहले दिल्ली में बसपा प्रमुख मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच सीटों के बंटवारे पर बातचीत हुई थी।

विज्ञापन


राज्य की वाम मोर्चा सरकार में लंबे समय तक मंत्री रहे नंद ने कहा, ‘उत्तर प्रदेश में कांग्रेस एक नगण्य ताकत है। इसलिए गठबंधन में उसे शामिल करने या नहीं करने के मुद्दे पर विचार तक नहीं किया गया। वहां सपा-बसपा ही मुख्य ताकतें हैं। कांग्रेस राज्य में एक दो सीटें जीत सकती है। कांग्रेस अब तक गठजोड़ की राजनीति के मंत्र से तालमेल नहीं बिठा सकी है। वह उन राज्यों में अपने सहयोगियों के लिए एक इंच जमीन छोड़ने को तैयार नहीं है, जहां वह मजबूत है। लेकिन जहां कमजोर है वहां वह सहयोगी दलों से अपना हिस्सा चाहती है।’ 
विज्ञापन


हाल में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए सपा नेता ने कहा कि अगर कांग्रेस ने राजस्थान और मध्य प्रदेश में सपा और बसपा के साथ गठबंधन किया होता तो वहां भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाता। क्या कांग्रेस को गठबंधन से बाहर रखने की स्थिति में भाजपा को फायदा नहीं होगा? इस सवाल पर सपा नेता ने कहा कि कांग्रेस के वोटों का हिस्सा बहुत कम है। इसलिए इससे सपा-बसपा को कोई नुकसान नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed