फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   No need for fresh registration, Centre Govt on precaution dose against Coronavirus, Covid 19 And Omicron Variant

कोविड-19 : आज से अतिरिक्त एहतियाती खुराक के लिए बुक कर सकेंगे स्लॉट, नए पंजीकरण की जरूरत नहीं

Sat, 08 Jan 2022 01:41 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 08 Jan 2022 01:41 AM IST
सार

केंद्र सरकार आज शनिवार आठ जनवरी को अतिरिक्त खुराक के संबंध में दिशा-निर्देश जारी करेगी। साथ ही इसके लिए ऑनलाइन सुविधा भी शनिवार शाम से शुरू हो जाएगी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह भी जानकारी दी है।

विज्ञापन
No need for fresh registration, Centre Govt on precaution dose against Coronavirus, Covid 19 And Omicron Variant
टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ते जा रहे हैं। इसे तीसरी लहर माना जा रहा है। हालांकि राष्ट्रीय राजधानी में इसे पांचवीं लहर तक कहा जा रहा है। बहरहाल, कोरोना और उसके नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खिलाफ जंग में टीके की अतिरिक्त एहतियाती खुराक लेने की बात विशेषज्ञों ने कही है। ऐसे में आइए जानते हैं देश में इस अतिरिक्त टीके को लगवाने के लिए आपको क्या कुछ करना होगा?

विज्ञापन


कोविन एप पर नए पंजीकरण की जरूरत नहीं: स्वास्थ्य मंत्रालय
देश में कोरोना के एहतियाती टीके के लिए शनिवार से आवेदन शुरू हो रहा है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि जो लोग कोविड -19 वैक्सीन की बूस्टर डोज या 'एहतियाती खुराक' लगवाना चाहते हैं, उन्हें कोविन पोर्टल पर नए सिरे से या यूं कहें कि नया पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) करने/कराने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन


मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि टीका लगवाने के इच्छुक ऑनलाइन आवेदन करके स्लॉट बुक कर सकते हैं अथवा सीधे टीकाकरण केंद्र पर जाकर टीका लगवाने का समय ले सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 दिसंबर को देश के नाम संबोधन में अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों, स्वास्थ्य कर्मियों और बुजुर्गों को वैक्सीन की अतिरिक्त खुराक लगाए जाने का अभियान 10 जनवरी से शुरू करने का एलान किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही टीका लगना है, पर ध्यान रखें यह बात
दिशा-निर्देशों के अनुसार, इस अभियान के तहत फिलहाल एक ही टीका लगाया जाना है। इसमें किसी भी तरह के मिश्रण (मिक्स-मैच) यानि दो अलग-अलग वैक्सीन की खुराक लगाए जाने की अनुमति नहीं दी गई है। इसका मतलब है कि जिन लोगों को कोवैक्सिन की पहली और दूसरी खुराक दी गई थी, उन्हें 'एहतियाती खुराक' के तौर पर कोवैक्सिन का ही डोज लेना होगा। इसी तरह जिन्हें कोविशील्ड की पहली और दूसरी खुराक मिल चुकी है, उन्हें तीसरी और अतिरिक्त खुराक में कोविशील्ड का टीका ही लगेगा। ऐसे में टीकाकरण केंद्र पर इस बात का जरूर ध्यान रखें।

देश में 91 फीसदी वयस्कों को पहली खुराक दी गई
देश में शुक्रवार को टीकाकरण का आंकड़ा 150 करोड़ के पार पहुंच गया। इसके साथ ही 91 फीसदी से ज्यादा लोगों को पहला टीका दिया जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों की अथक परिश्रम और पीएम के नेतृत्व के कारण इतने कम समय में यह लक्ष्य प्राप्त करने में कामयाबी मिली। पिछले साल 21 अक्तूबर को भारत में 100 करोड़ टीकाकरण का आंकड़ा पार किया था। 

इस उपलब्धि पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, जब सभी साथ मिलकर प्रयास करते हैं तब कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में 91 फीसदी वयस्कों को टीके का कम से कम एक डोज लग चुका है, जबकि 66 फीसदी लोगों को दोनों खुराक दी जा चुकी है। वहीं 15 से 18 वर्ष के किशोरों के लिए 3 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण अभियान में अब तक 22 फीसदी से ज्यादा लोगों को पहली खुराक दी जा चुकी है। 

पिछले साल 16 जनवरी को हुई थी टीकाकरण की शुरुआत
देश में स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाने के साथ  पिछले साल 16 जनवरी को टीकाकरण की शुरुआत हुई थी। दूसरे चरण में 2 फरवरी से फ्रंटलाइन वर्कर को कोरोना टीके लगाने की शुरुआत हुई थी। तीसरे चरण में 1 मार्च से 60 वर्ष से अधिक और 45 वर्ष से ऊपर के विभिन्न रोगों से ग्रस्त लोगों को कोरोना की खुराक दी गई। वहीं 45 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों के टीका देने की शुरुआत पिछले साल 1 अप्रैल से हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed