फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   No minister in three years has been accused of corruption, PM also teaches

तीन साल में किसी भी मंत्री पर नहीं लगा भ्रष्टाचार का आरोप, पीएम भी पाकसाफ

Thu, 18 May 2017 12:03 PM IST
amarujala.com- Presented by: आनंद
amarujala.com- Presented by: आनंद Updated Thu, 18 May 2017 12:03 PM IST
विज्ञापन
No minister in three years has been accused of corruption, PM also teaches
केंद्र की सत्ता में आये भारतीय जनता पार्टी को तीन साल हो गये हैं। 26 मई 2014 को बीजेपी के स्टार नेता नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी, और देश की जनता को अच्छे दिन लाने साथ की एक नये भारत को बनाने का वायदा किया था। सरकार के तीन साल पूरे हो चुके हैं और मोदी सरकार के सभी मंत्री अपनी-अपनी उपलब्धियां गिना रहे है।
विज्ञापन


सभी उपलब्धियों की बात करें तो इस सरकार की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि भ्रष्टाचार पर अंकुश बनाये रखने की रही है। तीन सालों के इस दौर में मोदी सरकार के किसी भी मंत्री पर बड़ा भ्रष्टाचार का आरोप नहीं रहा है। साथ ही खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पर भ्रष्टाचार के आरोपी से पाकसाफ रहे हैं।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने अपनी चुनावी नारों में भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाने की जो बात कही थी उस पर सरकार ने अभी तक पूर्ण रूप से अमल किया है। वहीं दूसरी ओर पिछली यूपीए सरकार की तुलना में मोदी सरकार से करें तो यूपीए-1 में 2 जी घोटला हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

किसी भी मंत्री पर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं

No minister in three years has been accused of corruption, PM also teaches
यूपीए-2 आते-आते कोयला घोटाला, सत्यम घोटाले से लेकर हेलीकॉपटर घोटाले तक की लंबी फेरहिस्त रही। इस दौरान घोटालों की आंच पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तक भी आई। उन्हें कोयला घोटाले की जांच का सामना अभी तक करना पड़ रहा है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता संभालते ही भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का प्रयास किया। इस सरकार के किसी भी मंत्री पर कोई भी गंभीर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं।

केंद्रीय गृहराज्य मंत्री किरण रिजिजू पर हायड्रो प्रोजेक्ट घोटाले के आरोपों को छोड़ दें तो मोदी सरकार के किसी भी मंत्री पर भ्रष्टाचार का कोई भी गंभीर आरोप नहीं है। वहीं सरकार ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए इस सरकार ने ऑनलाइन भूगतान  से लेकर कैश लैश भारत बनाने की कोशिश की है। जिसके कारण भ्रष्टाचार को रोकने में आसानी रही है।

आज सभी टेंडर्स की निलामी ऑनलाइन कर दी गई है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने अपने सभी मंत्रियों को सख्ती से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की भी हिदायत दी है। अब देखना होगा कि बाकि के बचे दो सालों में मोदी सरकार के भ्रष्टाचार को लेकर क्या उपाया करती है और सख्ती अपनाती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed