रेवाड़ी की बेटियों ने सरकार को झुका कर रख दिया। तो आज हम उस बेटी के बारे में बताने जा रहे है, जिसके एक पत्र ने PMO को भी हरकत में ला दिया था। देखिए
2 of 8
इस लड़की के एक लेटर से हिल गया था पूरा PMO!
दरअसल, हरियाणा के फतेहाबाद की 7वीं की छात्रा ने पीएम मोदी को एक पत्र लिखा था। उस पत्र में छात्रा हरप्रीत कौर ने अपने लिए कोई मांग नहीं की थी बल्कि उसकी मांग पूरे गांव के लिए थी। जिसको PMO इंकार नही कर पाया और 1 दिन के अंदर ही पूरी कर दी।
3 of 8
इस लड़की के एक लेटर से हिल गया था पूरा PMO!
हरप्रीत कौर ने पत्र में लिखा कि, आदरणीय प्रधानमंत्री जी, मेरे गांव का नाम ‘गंदा’ है। किसी को बताते हैं तो शर्म आती है। लोग हमारे गांव का नाम लेकर बेइज्जती करते हैं। प्लीज बदल दीजिए...। दरअसल हरियाणा के फतेहाबाद जिले के रतिया खंड के गांव ‘गंदा’ की छात्रा हरप्रीत कौर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आठ जनवरी 2016 को पत्र लिखकर यह गुहार लगाई थी।
4 of 8
इस लड़की के एक लेटर से हिल गया था पूरा PMO!
पीएमओ ने इस पत्र पर कार्रवाई करते हुए तत्काल फतेहाबाद व रतिया के प्रशासन को गांव का नाम बदलने व अन्य समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिए। पीएमओ का पत्र मिलते ही जिला प्रशासन तत्काल हरकत में आ गया और गांव का नाम बदलने को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
5 of 8
इस लड़की के एक लेटर से हिल गया था पूरा PMO!
पीएमओ से जिला और रतिया प्रशासन को मिले जवाबी पत्र में गांव का नाम बदलने के अलावा अन्य समस्याओं के त्वरित समाधान की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए। हरकत में आईं रतिया की एसडीएम पूजा चौवरिया ने अधिकारियों की तत्काल बैठक बुलाकर गांव में व्याप्त सभी समस्याओं को दूर करने के बारे विचार-विमर्श किया।