फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'No half-ticket for kids' rule fetches railways Rs 20 crore

रेलवे ने खत्म किया किया 'बच्चों का हाफ टिकट, फुल सीट नियम'

Tue, 14 Jun 2016 12:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 14 Jun 2016 12:34 PM IST
विज्ञापन
'No half-ticket for kids' rule fetches railways Rs 20 crore
रेलवे ने दो महीने के अंदर करोड़ो रुपए कमाए - फोटो : File Photo

भारतीय रेलवे ने अपना मुनाफा कमाने के लिए एक और नया नियम बना डाला है। इस नियम के लागू होते ही रेलवे ने दो महीने के अंदर करोड़ो रुपए कमाए हैं। रेलवे बोर्ड ने अपने हालिया निर्णय में इस बात का ऐलान किया है कि 5 से 12 वर्ष के बीच के बच्चों का पूरा टिकट लगाने का निर्णय किया है। इस निर्णय से रेलवे एक तरफ करोड़ो रुपए कमा रहा है तो दूसरी तरफ व्यस्क यात्रियों के लिए लाखों सीटों की उपलब्‍धता सुनिश्चित कर रहा है।

विज्ञापन


इस नियम को हटाने से पहले 5 से 12 वर्ष के बीच के बच्चों का रेलवे टिकट का आधा पैसा लेता था और सीट उपलब्‍ध होने पर पूरी सीट का आवंटन कर देता था। नए नियम के लागू होने के बाद रेलवे ने 20 करोड़ रुपए की आमदनी की है।
विज्ञापन


रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक पिछले दो महीनों में करीब 5.5 लाख बच्चों ने मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे के बीच बिना कंफर्म सीट के यात्रा की है। इसका अगर दूसरा पहलू देंखे तो पता चलता है कि इतनी सीटों में कितने लाखों यात्री ट्रेन में सफर कर सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे का मानना है कि इस नियम के लागू करने के बाद दो करोड़ सीट उपलब्‍ध होंगी। साथ ही रेलवे इसके जरिए 525 करोड़ रुपए तक कमा सकती हैं। रेलवे के मुताबिक वर्ष 2014-15 में कुल 2.11 करोड़ बच्चों ने हॉफ टिकट पर यात्रा की और पूरी सीट ली।


रेलवे के मुताबिक उन बच्चों का हाफ टिकट लगेगा जो बिना सीट के यात्रा करेंगे। बच्चों का हाफ टिकट लेने पर बच्चों को माता-पिता की सीट पर ही बैठकर या सोकर यात्रा करनी होगी। पर पांच साल के छोटे बच्चों को मुफ्त में यात्रा करने को मिलेगी पर उन्हें भी कोई सीट नहीं मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed