महिला पुलिसकर्मी ने इस अंदाज में ली रिश्वत, सोशल मीडिया पर यूजर्स बोले- इसे कहते हैं डायरेक्ट पॉकेट पे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्वत लेना और देना दोनों ही अपराध हैं, लेकिन भारत समेत दुनिया भर में ये काम बदस्तूर जारी है। हालांकि, रिश्वत की घटनाएं सामने आने पर उन पर कार्रवाई भी होती है, फिर भी यह जारी है। हाल ही में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर ट्रैफिक पुलिस की एक महिला सिपाही के रिश्वत मांगने का अलग ही अंदाज सामने आया है। इस के वीडियो में महिला सिपाही के रिश्वत लेनेेे का अंदाज देख सोशल मीडिया यूजर जमकर मजे ले रहे हैं।
No Google pay, No Phone pe, No UPI...... Direct Pocket pay 😂😂😂
— Jaane bhi do Yaro (@mat_jane_de_yar) December 18, 2020
Source :WA pic.twitter.com/EKo5g9E8ab
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी के दौरान सड़क पर स्कूटी सवार महिलाओं को चालान काटने के लिए उन्हें रोक लेती है। इसी दौरान महिला पुलिसकर्मी स्कूटी पर बैठी एक महिला को कुछ कहती है, जिसके बाद स्कूटी पर पीछे बैठी महिला नीचे उतर कर पुलिसकर्मी के पास आती है और उसकी बैक पॉकेट में नोट डाल देती है। इसके बाद सिपाही महिलाओं को एक इशारा देती है कि अब वो जा सकती हैं।
We Indians are great and can device new tricks and ideas to handle situations 😉😜
— Capt Suresh Sharma-Trendsetter always (@captsureshss38) December 18, 2020
Wow.. a clean n clear deal.😂
— Ae J (@Nostalgic_nomad) December 18, 2020
इस वीडियो को ट्विटर पर 'जाने भी दो यारो' नाम के एक पेज पर 18 दिसंबर को पोस्ट किया गया है। यूजर ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ''नो गूगल पे, नो फोन पे, डायरेक्ट पॉकेट पे।' '32 सेकेंड के इस वीडियो को 27 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। एक यूजर ने कहा, "इस देश को कौन बदल सकता है, भ्रष्टाचारियों से भरा।" एक अन्य यूजर ने वीडियो पोस्ट किया, "मेरा भारत महान।"
📢who says our girls are less than boys 😂
— Sajjad Ambedkar (@sajmad) December 18, 2020
बताया जा रहा है कि यह वीडियो महाराष्ट्र के पुणे के साई चौक का है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, डीसीपी ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए महिला सिपाही को निलंबित कर दिया है। हालांकि, इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है।