फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   No factory official has contacted us, says wife of man critical in Nagpur blast

Nagpur blast: 'फैक्ट्री से किसी ने संपर्क नहीं किया; विस्फोट कांड में घायल कर्मी की पत्नी ने बयां किया दुख

Fri, 14 Jun 2024 01:26 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नागपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नागपुर Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Fri, 14 Jun 2024 01:26 AM IST
सार

नागपुर में हुए ब्लास्ट में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की पत्नी ने बताया कि कंपनी के किसी भी अधिकारी ने हम लोगों से कोई संपर्क नहीं किया है। नागपुर में गुरुवार को विस्फोटक कंपनी में हुए ब्लास्ट में 5 महिलाओं सहित 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
No factory official has contacted us, says wife of man critical in Nagpur blast
नागपुर ब्लास्ट - फोटो : ani

विस्तार

नागपुर में एक विस्फोटक निर्माण इकाई में गुरुवार को हुए विस्फोट में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की पत्नी ने आरोप लगाया है कि फैक्ट्री के किसी भी अधिकारी ने अब तक मुझसे संपर्क नहीं किया है। घायल व्यक्ति की पत्नी हादसे के बाद बदहवास स्थिति में अस्पताल में है।

विज्ञापन


घायल श्रमिक प्रमोद चावरे की पत्नी मनीषा चावरे ने बताया कि हमको घटना के बारे में दोपहर 3 बजे पता चला और मैं कुछ देर बाद अस्पताल पहुंची। मेरे पति 80 फीसदी तक जल गए हैं। कंपनी के किसी भी आधिकारी ने मुझसे या अन्य घायल व्यक्तियों से कोई संपर्क नहीं किया है। 
विज्ञापन


दोपहर में चामुंडी एक्सप्लोसिव प्राइवेट लिमिटेड में हुआ था हादसा

नागपुर से लगभग 25 किलोमीटर दूर हिंगना पुलिस थाना क्षेत्र के धमना गांव में चामुंडी एक्सप्लोसिव प्राइवेट लिमिटेड में गुरुवार को दोपहर 1 बजे हुए विस्फोट हुआ था। जिसमें पांच महिलाओं सहित छह श्रमिकों की मौत हो गई थी जबकि तीन लोग घायल हो गए थे। पुलिस के मुताबिक महिला के पति समेत तीन घायलों को दो  निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद से ही यूनिट मैनेजर और मालिक फरार है
हादसे के बाद पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख और एनसीपी एसीसीपी नेता अनिल देशमुख भी घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि यूनिट का मैनेजर और मालिक फरार है। साथ ही यह भी कहा कि विस्फोट की घटना धमना गांव के पास एक विस्फोटक इकाई में दोपहर में हुई। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। विस्फोटक विभाग की टीम भी यहां है और जांच चल रही है।
एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस समय विस्फोट हुआ तब ज्यादातर श्रमिक विस्फोटक सामग्री पैक कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed