फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   No electoral alliance with YSRCP or TDP, both same for us: BJP's Andhra Pradesh co-incharge Sunil Deodhar

Sunil Deodhar: भाजपा नेता ने PM को कृष्ण और जगन को दुर्योधन बताया, बोले- YSRC-TDP के साथ नहीं हो सकता गठबंधन

Wed, 31 Aug 2022 08:27 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 31 Aug 2022 08:27 PM IST
सार

देवधर ने यहां संवाददाताओं से कहा, बीजेपी, टीडीपी या वाईएसआरसीपी के साथ गठबंधन नहीं करेगी, क्योंकि ये दोनों वंशवादी और भ्रष्ट पार्टियां हैं और दोनों हमारे लिए एकसमान हैं। 

विज्ञापन
No electoral alliance with YSRCP or TDP, both same for us: BJP's Andhra Pradesh co-incharge Sunil Deodhar
सुनील देवधर - फोटो : ANI

विस्तार

बीजेपी नेता सुनील देवधर ने बुधवार को वाईएसआरसीपी के साथ चुनावी गठबंधन से इनकार किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी के बीच बैठकों को लेकर कहा कि भगवान कृष्ण भी कई बार दुर्योधन से मिले थे।
विज्ञापन


देवधर ने यहां संवाददाताओं से कहा, बीजेपी, टीडीपी या वाईएसआरसीपी के साथ गठबंधन नहीं करेगी, क्योंकि ये दोनों वंशवादी और भ्रष्ट पार्टियां हैं और दोनों हमारे लिए एकसमान हैं। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री अमित 2019 में बीजेपी अध्यक्ष थे, तब उन्होंने जोर देकर कहा था कि चंद्रबाबू नायडू के लिए एनडीए के दरवाजे स्थायी रूप से बंद हैं। नायडू ने 2018 में आंध्र प्रदेश के लिए विशेष दर्जे के मुद्दे का हवाला देते हुए गठबंधन छोड़ दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, आंध्र प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में 2024 के चुनावों से पहले बीजेपी-जनसेना और टीडीपी (तेलुगु देशम पार्टी)  के बीच संभावित तीन-पक्षीय गठबंधन की चर्चा है। 

देवधर ने कहा, टीडीपी के साथ गठबंधन की संभावना से इनकार किया गया है..और इस संबंध में निर्णय केवल बीजेपी की शीर्ष निर्णय लेने वाली संसदीय संस्था द्वारा लिया जा सकता है। कोई अन्य दल हमारी ओर से निर्णय नहीं ले सकता है। 


उन्होंने आगे कहा, जहां तक जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली वाईएसआरसीपी का सवाल है, हमारी उनके साथ कोई समझ नहीं है..मोदीजी राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में जगन रेड्डी से मिले। भगवान कृष्ण भी कई बार दुर्योधन से मिले थे। 

वर्तमान में भाजपा, तेलुगु फिल्म स्टार पवन कल्याण के नेतृत्व वाली जन सेना पार्टी के साथ गठबंधन में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed