{"_id":"5b8bcac542c792464429fc71","slug":"no-early-telangana-elections-decision-is-made-in-kcr-s-cabinet-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना: मुख्यमंत्री राव ने सस्पेंस रखा बरकरार, विधानसभा भंग करने पर साधी चुप्पी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना: मुख्यमंत्री राव ने सस्पेंस रखा बरकरार, विधानसभा भंग करने पर साधी चुप्पी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोंगारा
Updated Sun, 02 Sep 2018 05:20 PM IST
विज्ञापन
तेलंगाना में समय से पहले चुनाव और विधानसभा भंग करने के मुद्दे पर राज्य के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया है। राव ने विधानसभा भंग करने पर चुप्पी बरकरार रखी है।
विज्ञापन
पहले ऐसा माना जा रहा था कि कैबिनेट मीटिंग के बाद ही केसीआर जल्द चुनाव को लेकर कोई ऐलान कर सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जल्द चुनाव को लेकर सस्पेंस बरकरार है। वहीं, सूत्रों के मुताबिक, 6 सितंबर को फिर से कैबिनेट की मीटिंग हो सकती है।
विज्ञापन
बता दें कि विधानसभा भंग करनी है या नहीं इसके लिए राव ने कैबिनेट की बैठक बुलाई थी। कहा जा रहा था कि बैठक के बाद वह विधानसभा भंग करने की घोषणा कर सकते हैं। तेलंगाना में मई 2014 में चुनाव हुए थे और राव का कार्यकाल 2019 में खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
कहा ये भी जा रहा है कि वह लोकसभा चुनाव के साथ राज्य सभा चुनावों के पक्ष में नहीं हैं। वह इस साल के अंत तक बाकी चार राज्यों के विधानसभा चुनावों के साथ ही तेलंगाना में भी चुनाव कराना चाहते हैं।