फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   No Dissidence In Party, Says Congress After Sonia Gandhis Strategy Meet, Rahul Gandhi

पांच घंटे बैठक: कांग्रेस अध्यक्ष पर मंथन और हां-ना का दौर, राहुल बोले- जो जिम्मेदारी मिलेगी उसे निभाऊंगा

Sat, 19 Dec 2020 05:36 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 19 Dec 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
No Dissidence In Party, Says Congress After Sonia Gandhis Strategy Meet, Rahul Gandhi
राहुल गांधी-प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कांग्रेस पार्टी के भीतर जारी अंतर्कलह और चुनावों में मिल रही हार के बाद नेतृत्व पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। ऐसे में पार्टी आलाकमान से नाराज असंतुष्ट नेताओं को मनाने के लिए सोनिया गांधी के साथ उनके आवास दस जनपथ पर एक बैठक हुई। करीब पांच घंटे चली इस बैठक में राहुल गांधी को दोबारा अध्यक्ष बनाने की मांग उठी और मंथन हुआ। हालांकि सूत्रों ने बताया कि इस मांग पर राहुल गांधी ने कहा कि इसे पार्टी की चुनावी प्रक्रिया पर छोड़ दिया जाना चाहिए। 

विज्ञापन


इसके साथ ही राहुल ने यह भी कहा कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी उन्हें देगी, वह निभाएंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता पवन बंसल ने बताया कि बैठक में सोनिया गांधी ने पार्टी को एक बड़ा परिवार बताया। साथ ही कांग्रेस को मजबूत करने के लिए काम करने की बात कही। बंसल ने कहा कि पार्टी में किसी भी तरह का कोई मतभेद नहीं है। सभी पार्टी में ऊर्जा भरने के लिए एकजुट होकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 
विज्ञापन


10 जनपथ में हुई बैठक के बाद पवन कुमार बंसल ने कहा कि कांग्रेस की रणनीतिक बैठक में सकारात्मक चर्चा हुई। सभी स्तरों पर पार्टी को कैसे मजबूत किया जाए इस पर नेताओं ने बात की। कांग्रेस में कोई फूट नहीं है, सभी एकजुट होकर पार्टी में ऊर्जा भरने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने बताया कि सोनिया गांधी ने कहा कि हम सभी एक बृहद परिवार हैं और हमें पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी को मजबूत करने पर हुई चर्चा 
पार्टी के एक और बड़े नेता महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने बताया कि पार्टी को कैसे मजबूत किया जाए, इसे लेकर यह पहली बैठक थी। शिमला और पंचमढ़ी की तर्ज पर कॉन्क्लेव होगा। उन्होंने कहा, ''हमने पार्टी के भविष्य को लेकर चर्चा की। यह एक रचनात्मक बैठक थी, जिसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी की मौजूदा स्थिति और इसे मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।''

असंतुष्ट नेताओं ने उठाए थे सवाल

बैठक में गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, पी. चिदंबरम, अशोक गहलोत, अंबिका सोनी, भूपेंद्र सिंह हुड्डा जैसे कांग्रेस के बड़े नेता शामिल हुए। गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, कपिल सिब्बल जैसे 23 नेताओं ने इस साल अगस्त में सोनिया गांधी को खत लिखकर पार्टी के कामकाज पर गंभीर सवाल उठाए थे। बैठक के बाद इस जी-23 में शामिल नेताओं की तरफ से तत्काल कोई बयान नहीं आया है।

राहुल दोबारा बन सकते हैं अध्यक्ष
बैठक में एक बार फिर राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की मांग हुई। अंत में राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी जो ज़िम्मेदार देगी उसे मैं उठाउंगा। इस पर बैठक में तालियां बजीं। शुक्रवार को कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा था कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगी। उन्होंने बताया था कि शनिवार से शुरू होने वाला बातचीत और मुलाकात का यह दौर लंबा चलेगा और सोनिया गांधी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठकें करेंगी।

इस वजह से शीर्ष नेतृत्व से नाराज हैं नेता

गौरतलब है कि सोनिया गांधी अपनी अस्वस्थता के कारण पार्टी को ज्यादा वक्त नहीं दे पा रही हैं। माना जा रहा है कि बैठक में पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी राहुल गांधी को सौंपने के लिए वह अन्य नेताओं से बात कर रही हैं। 

सोनिया बीते आठ महीने से पार्टी के अन्य नेताओं से नहीं मिल रही हैं। पार्टी के विभिन्न राज्यों के नेता लगातार मिलने का समय मांग रहे थे। अगस्त में पत्र लिखकर नेतृत्व के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले नेता भी अपनी आपत्तियों और स्थायी अध्यक्ष की मांग को लेकर मिलने का समय मांग रहे थे।

यह भी पढ़ें : सुरजेवाला बोले- 99.9% कांग्रेसी चाहते हैं राहुल गांधी बनें पार्टी अध्यक्ष, ट्रोल्स ने लिखा- 100% भाजपा वाले भी यही चाहते हैं...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed