{"_id":"59aac7c54f1c1b49738b4ccf","slug":"no-discussion-with-bjp-on-joining-cabinet-says-nitish-kumar-and-uddhav-thackeray","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोदी मंत्रिमंडल में नहीं मिली जेडीयू को जगह, ठाकरे बोले-मुझे कोई जानकारी नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मोदी मंत्रिमंडल में नहीं मिली जेडीयू को जगह, ठाकरे बोले-मुझे कोई जानकारी नहीं
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
Updated Sat, 02 Sep 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैबिनेट में शामिल होने पर भाजपा से नहीं हुई कोई चर्चा : नीतीश
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होने को लेकर भाजपा से अब तक किसी प्रकार की चर्चा नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट में जदयू के शामिल होने की बात मीडिया से ही मालूम हो रहा है।
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्रिपरिषद का विस्तार रविवार 3 सितंबर को संभावित है। ऐसे में पिछले कई दिनों से मीडिया में इस बात को लेकर चर्चाएं चल रही थी कि मोदी कैबिनेट में जदयू के दो सांसद शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को एक कार्यक्रम में यह कह कर उन तमाम अटकलों को विराम दे दिया कि उन्हें अब तक केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होने का निमंत्रण ही नहीं मिला है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में भाग लेकर निकलने के दौरान पत्रकारों ने उनसे जब केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होने से संबंधित सवाल किया तो उन्होंने कहा कि केंद्रीय कैबिनेट में जदयू के शामिल होने की बात हमने मीडिया से सुनी है। हमें अब तक इस तरह का कोई प्रस्ताव नहीं आया है।

कैबिनेट विस्तार के बारे में भाजपा ने संपर्क नहीं किया : ठाकरे
रविवार को होनेवाले कैबिनेट फेरबदल में शिवसेना के किसी सदस्य को शामिल करने संबंधी जानकारी भाजपा की तरफ से नहीं दी गई है। पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि कैबिनेट विस्तार के बारे में हमें मीडिया से जानकारी मिली है।
इसके बारे में हमने भाजपा नेतृत्व से कोई बात नहीं की है। हमें न तो भाजपा की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी दी गई है और न ही हम सत्ता के लिए भूखे हैं। उन्होंने कहा कि अभी सभी कैबिनेट विस्तार में व्यस्त हैं, जबकि हम केवल मुंबई वासियों का बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित करने में व्यस्त हैं।
ठाकरे ने कहा कि पिछले 50 वर्षों से हमारी पार्टी का सिद्धांत रहा है-80 फीसदी सामाजिक कार्य और 20 फीसदी राजनीति। फिलहाल केंद्रीय मंत्रिमंडल में शिवसेना के एकमात्र सदस्य अनंत गीते भारी उद्योग मंत्रालय संभाल रहे हैं।