फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   No deputy speaker in eight state assemblies, says think tank report

Report: आठ राज्यों की विधानसभाओं में कोई उपाध्यक्ष नहीं; झारखंड में 20 वर्षों से अधिक समय से खाली है पद

Sat, 17 May 2025 11:13 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 17 May 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
No deputy speaker in eight state assemblies, says think tank report
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

लोकसभा में उपाध्यक्ष की अनुपस्थिति पर जारी बहस के बीच एक थिंकटैंक संस्था की रिपोर्ट बताती है कि आठ राज्य विधानसभाओं में भी यह पद रिक्त है। झारखंड में तो 20 वर्षों से अधिक समय से कोई उपाध्यक्ष नहीं चुना गया है। पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक, आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की विधानसभाओं में अप्रैल 2025 तक उपाध्यक्ष का पद रिक्त था। पिछली उत्तर प्रदेश विधानसभा ने अपने अंतिम सत्र में उपाध्यक्ष का चुनाव किया था। वहीं मौजूदा सदन का तीन साल का कार्यकाल बीतने के बाद भी अभी तक उपाध्यक्ष का चुनाव नहीं कर सकी है।

विज्ञापन


अन्य विधानसभाएं जिनमें उपाध्यक्ष नहीं हैं, उनमें छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, मध्यप्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और उत्तराखंड शामिल हैं। लोकसभा में जून 2019 से कोई उपाध्यक्ष नहीं हैं। राज्य कानूनों की वार्षिक समीक्षा, 2024 रिपोर्ट के अनुसार, संविधान के अनुच्छेद 178 के अनुसार राज्य विधानसभाओं को अपने दो सदस्यों को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के तौर पर चुनना होता है।
विज्ञापन

 
अहम जिम्मेदारी वाला पद
रिपोर्ट के मुताबिक, संविधान में उपाध्यक्ष को कुछ प्रमुख कार्य सौंपे गए हैं। वह अध्यक्ष के निधन या त्यागपत्र के कारण पद रिक्त होने की स्थिति में अध्यक्ष के रूप में कार्य करता है। वह अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस भी प्राप्त करता है तथा उस प्रस्ताव पर चर्चा की अध्यक्षता भी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पिछले वर्ष औसतन 20 दिन चली कार्यवाही
पिछले वर्ष राज्य विधानसभाओं की बैठकें औसतन 20 दिन चलीं। इन विधानसभाओं की बैठकों का औसतन समय 100 घंटे था। ओडिशा विधानसभा में सबसे अधिक 42 दिन बैठक हुई, उसके बाद केरल (38) और पश्चिम बंगाल (36) का स्थान रहा। नगालैंड विधानसभा छह दिन, सिक्किम विधानसभा आठ दिन और अरुणाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड की विधानसभाएं 10-10 दिन चलीं। बड़े राज्यों में, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की विधानसभाएं 16-16 दिन चलीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed