फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   No curbs on upcoming Ganesh festival other religious events Maharashtra CM Eknath Shinde Latest News Update

Maharashtra: गणेश उत्सव और अन्य धार्मिक त्योहारों से हटाए सभी प्रतिबंध, CM शिंदे का फैसला

Thu, 21 Jul 2022 10:32 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 21 Jul 2022 10:32 PM IST
सार

मार्च 2020 में महामारी के प्रसार के बाद उद्धव ठाकरे नीत तत्कालीन महा विकास आघाड़ी सरकार ने त्योहारों पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए थे, जिसमें गणेशोत्सव के दौरान जुलूस निकालने पर पाबंदी शामिल थी।

विज्ञापन
No curbs on upcoming Ganesh festival other religious events Maharashtra CM Eknath Shinde Latest News Update
एकनाथ शिंदे- देवेंद्र फडणवीस - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को बड़ा फैसला किया। उन्होंने गुरुवार को कहा कि कोरोना महामारी के दौरान त्योहारों पर लगे प्रतिबंध हटा लिए गए हैं। इसका मतलब यह है कि आगामी गणेश चतुर्थी, दही हांडी और अन्य धार्मिक पर्वों पर अब कोई पाबंदी नहीं रहेगी। मुहर्रम के जुलूसों पर भी कोई पाबंदी नहीं रहेगी। 

विज्ञापन


दरअसल, मार्च 2020 में महामारी के प्रसार के बाद उद्धव ठाकरे नीत तत्कालीन महा विकास आघाड़ी सरकार ने त्योहारों पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए थे, जिसमें गणेशोत्सव के दौरान जुलूस निकालने पर पाबंदी शामिल थी। घर और सार्वजनिक पूजा मंडलों द्वारा स्थापित की जाने वाली भगवान गणेश की मूर्ति की ऊंचाई भी सीमित कर दी गई थी।
विज्ञापन


इन प्रतिबंधों के कारण गत दो वर्षों के दौरान कई धार्मिक त्यौहार साधारण तरीके से मनाए गए। सीएम शिंदे ने कहा कि महामारी के दौरान धार्मिक पर्वों पर लगाए गए सभी प्रकार के प्रतिबंध हटा लिए गए हैं। लोगों को सकारात्मकता से इन त्योहारों को मनाना चाहिए। हालांकि, कोरोना के मद्देनजर सभी सतर्कता बहुत जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed