{"_id":"59fc22d04f1c1b86698b92f8","slug":"no-criminal-action-against-who-could-not-deposit-banned-notes-rs-500-1000","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"500-1000 के पुराने नोट जमा ना करवा पाने वालों पर नहीं होगी आपराधिक कार्रवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
500-1000 के पुराने नोट जमा ना करवा पाने वालों पर नहीं होगी आपराधिक कार्रवाई
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Fri, 03 Nov 2017 01:33 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
500-1000 रुपए के पुराने नोटों से जुड़े मामले की सुनवाई कर रहे सुप्रीम कोर्ट के सामने केंद्र सरकार ने शुक्रवार (3 नवंबर) को कहा कि जो लोग नोटबंदी के वक्त पुराने नोट जमा नहीं करवा पाए थे और जिन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की हुई है उनपर सरकार कोई क्रिमिनल एक्शन नहीं लेगी।
नोटबंदी की सालगिरह करीब नोटों की जांच का काम अधूरा
दरअसल, सुधा मिश्रा नाम की महिला और उनके जैसे 13 और लोगों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करके कहा था कि वे लोग नोटबंदी के वक्त अलग-अलग कारणों से पुराने नोट जमा नहीं करवा पाए थे। सभी ने पूछा था कि अब उनका और उनके नोटों का क्या होगा? इसपर सुप्रीम कोर्ट ने सभी 14 याचिका की सुनवाई पूरी कर कहा कि जमा करवाने के लिए उन्हें संवैधानिक पीठ के पास याचिका दायर करनी होगी।
विज्ञापन
सुनवाई के वक्त सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह केंद्र के नोटबंदी के फैसले की समीक्षा के साथ-साथ उन याचिकाओं पर भी सुनवाई करेगा जिसमें पुराने नोटों को जमा करवाने से संबंधित बातें होंगी।

Trending Videos
नोटबंदी का एक साल
500 note
मोदी सरकार द्वारा पिछले साल आठ नवंबर को नोटबंदी की गई थी। उस रात से 500 और 1000 रुपए के नोटों को बंद कर दिया गया था साथ ही 500 और 2000 के नए नोट लाए गए थे। मोदी ने अपने भाषण में कहा था कि यह सब कालेधन और आतंकवाद पर प्रहार करने के लिए किया गया है। नोटबंदी के एक साल होने पर कांग्रेस विशाल प्रदर्शन करने का मन बना चुकी है वहीं केंद्र सरकार इसे सेलिब्रेट करेगी।