फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   No coronavirus case found in India, nine people have died till in China, one case in America

कोरोनावायरस से भारत पूरी तरह सुरक्षित, चीन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हुई

Wed, 22 Jan 2020 10:36 PM IST
आसिम खान पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Wed, 22 Jan 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
No coronavirus case found in India, nine people have died till in China, one case in America
कोलकाता एयरपोर्ट पर जांच से गुजरती चीनी यात्री - फोटो : PTI

चीन में कोरोनावायरस जैसे नए विषाणु की चपेट में आने से मरने वालों की संख्सा बढ़कर बुधवार को 17 हो गई और अब तक वहां इसके करीब 440 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, अमेरिका ने भी अपने यहां सिएटल में इससे संबंधित पहला मामला सामने आने की घोषणा की है। लेकिन भारत के लिए अच्छी खबर है। 

विज्ञापन


भारत अभी तक कोरोनावायरस से पूरी तरह सुरक्षित है। मंगलवार को दुनियाभर से भारत आईं 47 फ्लाइटों के 9156 यात्रियों की जांच की गई। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की सचिव प्रीति सूदन ने बुधवार को कहा कि दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता सहित सात हवाई अड्डों पर यात्रियों की जांच की गई जिनमें किसी भी यात्री के शरीर में यह वायरस नहीं पाया गया। 
विज्ञापन


प्रीति सूदन ने आगे कहा कि चीन में भारतीय दूतावास नियमित रूप से स्वास्थ्य मंत्रालय को उस देश में संक्रमित मामलों की स्थिति के बारे में लगातार अपडेट कर रहा है। दूतावास ने जानकारी दी है कि चीन में कोरोनावायरस के साथ निमोनिया के कुल 440 मामलों की पुष्टि हुई थी और बुधवार तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। चीन के 14 प्रांतों (ताइवान समेत) में यह मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के उपमंत्री ली बिन ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि कोरोनावायरस श्वसन तंत्र के जरिए फैलता है और इससे ‘वायरल म्यूटेशन’ होने तथा रोग के और फैलने की आंशका बनी है। इस बीच, अमेरिका ने देश में इस विषाणु के पहले मामले की पुष्टि कर दी है।

अमेरिका ने अपने यहां सिएटल में इससे संबंधित पहला मामला सामने आने की घोषणा की है। वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आज बैठक बुलाई है।


अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि चीन में फैले नए वायरस से जुड़ा एक मामला सामने आया है। संघीय एवं राज्य अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित की उम्र 30 से 35 साल के बीच है और वह वुहान से अमेरिका आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed