फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   No Congress or its allied ruled States has been able to give 1st dose to over 90 Percent of people Amid Corona New Variant Omicron Fear Vaccintaion And Corona All Update

Corona Vaccination: कांग्रेस शासित राज्यों में 50 फीसदी से ज्यादा लोगों को नहीं लग पाई दूसरी डोज, जानिए भाजपा शासित राज्यों की स्थिति 

Mon, 29 Nov 2021 06:09 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 29 Nov 2021 06:09 PM IST
सार

सूत्रों के मुताबिक, आठ भाजपा शासित राज्यों ने अपनी पात्र आबादी के 50 फीसदी को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज दे दी गई है। इनमें से सात ने 90 फीसदी लोगों को पहली डोज दे दी है। इसके मुकाबले कांग्रेस और उसके सहयोगियों द्वारा शासित किसी भी राज्य ने अब तक ऐसा करने में कामयाबी नहीं पाई है। 

विज्ञापन
No Congress or its allied ruled States has been able to give 1st dose to over 90 Percent of people Amid Corona New Variant Omicron Fear Vaccintaion And Corona All Update
कोरोना वैक्सीनेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट की दहशत के बीच देश में एक बार फिर कोरोना टीकाकरण की चर्चा तेज हो गई है। कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज की मांग के बीच एक चिंताजनक आंकड़ा सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि भाजपा के मुकाबले कांग्रेस या उसके सहयोगी दलों के शासन वाले प्रदेशों में वैक्सीनेशन की रफ्तार काफी धीमी है। सूत्रों के मुताबिक, कम से कम आठ भाजपा शासित राज्यों ने अपनी पात्र आबादी के 50 फीसदी को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज दे दी गई है। इनमें से सात ने 90 फीसदी लोगों को पहली डोज दे दी है। इसके मुकाबले कांग्रेस और उसके सहयोगियों द्वारा शासित किसी भी राज्य ने अब तक ऐसा करने में कामयाबी नहीं पाई है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


कुछ विपक्षी शासित राज्यों में कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज की मांग की जा रही है। इस पर सूत्रों ने बताया कि यह विडंबना है, क्योंकि वे अब तक पर्याप्त लोगों को टीका लगाने में सक्षम नहीं हो पाए हैं। इसके मुकाबले भाजपा शासित राज्यों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। उनका मानना है कि अगर राजनीति ने इन राज्यों में टीकाकरण अभियान को प्रभावित किया है, तो यह गंभीर मसला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने बार-बार विपक्षी दलों पर अभियान का राजनीतिकरण करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पार्टी कहती आई है कि कुछ प्रतिद्वंद्वी नेताओं ने शुरू में भारत में बने दो टीकों की मंजूरी के लिए सरकार पर सवाल उठाया था। टीकाकरण के आंकड़े साझा करते हुए सूत्रों ने बताया कि झारखंड में पहली और दूसरी खुराक ले चुकी पात्र आबादी का प्रतिशत 66.2 और 30.8 है। वहीं, पंजाब में 72.5 फीसदी लोगों पहली और 32.8 फीसदी लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है।

तमिलनाडु, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में पहली डोज का आंकड़ा आंकड़े क्रमशः 78.1, 42.65 और 80.11 है। इसी तरह 42.5, 83.2 और 47.2 फीसदी लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। राजस्थान में 84.2 फीसदी पात्र आबादी को पहली और 46.9 फीसदी पात्र आबादी को दूसरी डोज दी जा चुकी है। पश्चिम बंगाल के लिए यह आंकड़ा क्रमशः 86.6 और 39.4 फीसदी है।


पंजाब, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस सत्ता में है। यह तमिलनाडु में द्रमुक के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन और झारखंड में झामुमो के नेतृत्व वाली सरकार का हिस्सा है। तृणमूल कांग्रेस बंगाल में सत्ता में है। इसके विपरीत भाजपा शासित हिमाचल प्रदेश और गोवा ने अपनी पात्र आबादी को कोविड वैक्सीन की पहली खुराक और दोनों खुराक के साथ क्रमशः 91.9 फीसदी और 87.9 फीसदी लोगों को पूरी तरह से कवर किया है।

सूत्रों ने कहा कि गुजरात के लिए यह आंकड़े 93.5 और 70.3, उत्तराखंड के लिए 93 और 61.7, मध्य प्रदेश के लिए 92.8 और 62.9, कर्नाटक के लिए 90.9 और 59.1, हरियाणा के लिए 90.04 और 48.3 और असम के लिए क्रमशः 88.9 और 50 हैं। त्रिपुरा के लिए यह क्रमश: 80.5 और 63.5 है। इन सभी राज्यों में भाजपा का शासन है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed