{"_id":"578878414f1c1b7d5f13e2f1","slug":"no-benefit-for-congress-with-sheila-dixit-as-cm-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला के पोल में 68.84 फीसदी ने माना, शीला का कांग्रेस को नहीं मिलेगा कोई फायदा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला के पोल में 68.84 फीसदी ने माना, शीला का कांग्रेस को नहीं मिलेगा कोई फायदा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 15 Jul 2016 12:25 PM IST
विज्ञापन
शीला दीक्षित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में कांग्रेस ने राजबब्बर को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद शीला दीक्षित को मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित करके बेशक बड़ा दांव चल दिया हो लेकिन जनता इस फैसले को खास तवज्जो देती नहीं दिखती। खासकर जिन ब्राह्मण वोटों के लिए कांग्रेस ने शीला दीक्षित को आगे किया उसको लेकर भी कोई खास उत्साह दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
यह बात सामने आई है अमर उजाला डॉटकॉम के कल किए गए ऑनलाइन पोल में। जिसमें पाठकों से सवाल पूछा गया था कि ''शीला दीक्षित की विकास वाली छवि का क्या यूपी में कांग्रेस को फायदा मिलेगा"। इस सवाल के जवाब में कुल 3500 से ज्यादा पाठकों ने पोल में भाग लिया। इसके जो नतीजे सामने आए वो कांग्रेस के लिए काफी निराशा भरे हो सकते हैं। क्योंकि पोल में शामिल हुए ज्यादातर लोगों ने माना है कि शीला दीक्षित के आने से यूपी में कांग्रेस की सेहत पर कोई खास फर्क पड़ने वाला नहीं है। न ही एक दिल्ली में किए गए अपने काम की बदौलत वह यूपी के लोगों को अपने दम पर मतदान केंद्रों तक खींच सकती हैं।
विज्ञापन
पोल के आंकडों के अनुसार सवाल के जवाब में दिए गए विकल्प- "कोई फायदा नहीं मिलने वाला" के पक्ष में 2,421 यानि 68.84 लोगों ने वोट किया। इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि शीला दीक्षित को लेकर लोगों की क्या राय है। वहीं एक अन्य विकल्प- "जरूर मिलेगा, कांग्रेस फिर से उभरेगी" पर मात्र 27.07 फीसदी लोगों ने वोट किया। इस पर कुल 952 लोगों ने समर्थन किया।
विज्ञापन
वहीं अन्य विकल्प- "कोई अनुमान नहीं लगा सकते" पर मात्र 144 यानि 4.09 फीसदी लोगों ने अपनी राय रखी। पोल के ये आंकड़े बेशक कांग्रेस के लिए चिंता का सबब बन सकते हों वहीं विरोधियों के लिए यह जरूर राहत भरी खबर हो सकते हैं।