{"_id":"573266cd4f1c1b160591a921","slug":"nk-singh-gets-award-in-japan","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनके सिंह को मिला जापान का दूसरा बड़ा राष्ट्रीय सम्मान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एनके सिंह को मिला जापान का दूसरा बड़ा राष्ट्रीय सम्मान
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 11 May 2016 04:25 AM IST
विज्ञापन
nk singh
नौकरशाही से राजनीति में आए एनके सिंह को मंगलवार को जापान के दूसरे सबसे बड़े राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया। बीते दशकों में व्यापार और निवेश के क्षेत्र में भारत-जापान के रिश्ते मजबूत करने में उनके योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया है।
विज्ञापन
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने इम्पीरियल पैलेस में एक भव्य समारोह के दौरान सिंह को प्रतिष्ठित ‘द ऑर्डर ऑफ द राइजिंग सन, गोल्ड एंड सिल्वर स्टार’ अवार्ड से सम्मानित किया।
विज्ञापन
यह सम्मान अब तक कुल 91 शख्सियतों को दिया गया है, जिनमें आठ विदेशी हैं। 75 वर्षीय पूर्व नौकरशाह सिंह राजनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री भी हैं। वह पिछले दिनों तक राज्यसभा के सदस्य थे। इससे पहले वह भारत के राजस्व सचिव और योजना आयोग के सदस्य भी रहे हैं।
विज्ञापन