{"_id":"6853f98f1c5097e097089e0d","slug":"nivrutti-shinde-and-shantabai-purchased-mangalsutra-from-money-they-earned-from-begging-video-goes-viral-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"भावुक कर देगी बुजुर्ग दंपती की प्रेम कहानी: शख्स ने 15 साल भीख मांगकर खरीदा मंगलसूत्र; दुकानदार से मिला तोहफा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भावुक कर देगी बुजुर्ग दंपती की प्रेम कहानी: शख्स ने 15 साल भीख मांगकर खरीदा मंगलसूत्र; दुकानदार से मिला तोहफा
Thu, 19 Jun 2025 05:20 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्रपति संभाजीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्रपति संभाजीनगर
Published by: पवन पांडेय
Updated Thu, 19 Jun 2025 05:20 PM IST
सार
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक बुजुर्ग शख्स ने भीख मांगकर कमाए गए पैसे से अपनी पत्नी के मंगलसूत्र खरीदा है। लेकिन बुजुर्ग दंपती के खुशी को दोगुना करते हुए सर्राफा दुकानदार ने मात्र 20 रुपये में मंगलसूत्र दिया है। सर्राफा दुकानदार बुजुर्ग दंपती के प्रेम कहानी सुनकार काफी भावुक हुआ और उन्हें अपनी तरफ से तोहफा दिया।
विज्ञापन
बुजुर्ग ने भीख मांगकर पत्नी के लिए खरीदा मंगलसूत्र
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले से एक भावुक करने वाली कहानी वायरल हो रही है। जिले में रहने वाले 95 साल के निवृत्ति शिंदे और उनकी पत्नी शांताबाई इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इन बुजुर्ग दंपती का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे निवृत्ति शिंदे ने भीख मांगकर इकट्ठा किए पैसों से अपनी पत्नी के लिए मंगलसूत्र खरीदा।
15 साल से किया वादा, अब जाकर पूरा किया
इस बारे में निवृत्ति शिंदे ने बताया, 'मैं पिछले 15 वर्षों से अपनी पत्नी से कह रहा था कि मैं तुम्हारे लिए सोने का गहना खरीदूंगा, लेकिन कभी पैसे नहीं जुटा पाया। इस बार मैंने ठान लिया और करीब एक महीने तक मेहनत कर 1100 रुपये इकट्ठा किए।'
यह भी पढ़ें - Justice Verma Row: आंतरिक जांच समिति की रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे, पैसे को लेकर क्या सबूत? जानिए
विज्ञापन
ज्वेलरी शॉप मालिक ने दिखाई दरियादिली
जब यह बुजुर्ग दंपती मंगलसूत्र खरीदने ज्वेलरी की दुकान पर पहुंचे, तो वहां के मालिक ने उनकी कहानी सुनकर भावुक हो गए। उन्होंने यह मंगलसूत्र उन्हें सिर्फ 20 रुपये में दे दिया। शिंदे ने कहा, 'दुकानदार ने हमें गहना फ्री में दे दिया। हमें बहुत खुशी हुई।'
धूप, बारिश में भी भीख मांगकर जोड़े पैसे
निवृत्ति शिंदे के बारे में पास की एक मेडिकल शॉप चलाने वाले श्रीनिवास ने कहा, 'आप बाबा (निवृत्ति शिंदे) की कहानी सुनेंगे तो हैरान रह जाएंगे। वो हर दिन गजानन महाराज मंदिर के बाहर और ट्रैफिक सिग्नल पर भीख मांगते हैं। कभी धूप तो कभी बारिश में खड़े रहते हैं। जो पैसे सिक्कों में मिलते हैं, उन्हें मेरे पास लाकर नोट में बदलवाते हैं।'
यह भी पढ़ें - Shashi Tharoor: 'पार्टी के कुछ लोगों से मतभेद, उपचुनाव के बाद होगी बात', कांग्रेस छोड़ने की अटकलों पर शशि थरूर
लोगों की अपील - सरकार मदद करे
श्रीनिवास ने आगे बताया, 'उनका एक बेटा भी है जो मजदूरी करता है। उसने कर्ज लिया था, इसी वजह से यह बुजुर्ग दंपती औरंगाबाद (अब संभाजीनगर) आ गए। बाबा की उम्र बहुत ज्यादा है, वो अब काम नहीं कर सकते। एक बार उनकी भीख में जमा की गई पूरी रकम भी चोरी हो गई थी।'