{"_id":"5acab09f4f1c1b4a6b8b47c5","slug":"nitish-katara-murder-case-main-witness-gets-threatens","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीतीश कटारा हत्याकांड के मुख्य गवाह को धमकी, मांगी गई 5 करोड़ की रंगदारी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नीतीश कटारा हत्याकांड के मुख्य गवाह को धमकी, मांगी गई 5 करोड़ की रंगदारी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Mon, 09 Apr 2018 05:45 AM IST
विज्ञापन
अजय कटारा
- फोटो : FILE PHOTO
बहुचर्चित नीतीश कटारा हत्याकांड के मुख्य गवाह अजय कटारा ने पूर्व सांसद डीपी यादव के करीबियों पर जान से मारने की धमकी देने और पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पैसे नहीं देने पर एनकाउंटर कराने और झूठे केस में फंसाने की भी धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन
अजय की शिकायत पर वसंत कुंज साउथ थाना पुलिस ने शनिवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पर पहले भी आठ बार जानलेवा हमला हो चुका है। अपनी शिकायत में अजय ने बताया कि डीपी यादव के बेटे विकास और उसके साथी विशाल यादव व सुखदेव यादव (पहलवान) को उनकी गवाही पर ही उम्रकैद की सजा हुई है।
विज्ञापन
अजय का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से आनंद प्रकाश और शिव कुमार नामक शख्स फोन कर पांच करोड़ की मांग कर रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। यह सब डीपी यादव के इशारे पर हो रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ माह से डीपी यादव के भतीजे व पूर्व विधायक जितेंद्र यादव, सुभाष यादव, रोहित मुद्रा और विहग गर्ग नामक शख्स भी धमका रहे हैं। 26 फरवरी को पीछा कर उन्हें जबरन रोक लिया गया था और कनपटी पर पिस्टल लगाकर रुपये की मांग की गई थी।
विज्ञापन