Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nitin Nabin urges people to go 'Vocal for Local' this Diwali

'हर घर में खुशहाली लाए दिवाली': भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं; क्या अपील की?

Sat, 07 Nov 2026 11:04 PM IST
निर्मल कांत एएनआई, नई दिल्ली।
एएनआई, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 07 Nov 2026 11:04 PM IST
सार

दिवाली पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने 'वोकल फॉर लोकल' अपनाने की अपील करते हुए राम मंदिर और भगवान राम का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि स्थानीय दुकानदारों से खरीदारी देश के विकास में कैसे योगदान दे सकती है? नितिन नवीन ने क्या कुछ कहा? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
Nitin Nabin urges people to go 'Vocal for Local' this Diwali
नितिन नवीन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'वोकल फॉर लोकल' के विचार को अपनाने की अपील की।
विज्ञापन


नितिन नवीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दिवाली के मौके पर एक वीडियो संदेश साझा किया। इसमें उन्होंने लोगों से स्थानीय दुकानदारों और कारीगरों के बनाए सामान खरीदने को कहा। उन्होंने जोर दिया कि दिवाली पर लोगों की खरीदारी से आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत की नींव मजबूत होगी।
विज्ञापन


नवीन ने दिवाली की ऐतिहासिक और धार्मिक मान्यताओं का भी जिक्र किया। उन्होंने भगवान राम के 14 साल के वनवास के बाद अयोध्या लौटने की घटना को याद किया। उन्होंने इसे राम मंदिर के निर्माण और भारत में राम मंदिर के नए दौर से भी जोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नितिन नवीन ने क्या कहा?
नितिन नवीन ने कहा, 14 साल के वनवास के बाद भगवान श्रीराम अयोध्या नगरी पहुंचे थे। उस समय पूरी नगरी में दीप जलाए गए थे। यही दीपोत्सव आज हमारे लिए दिवाली का त्योहार बन गया है। 

उन्होंने आगे कहा, लंबे समय तक इंतजार करने के बाद भगवान श्रीराम के भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ। यह हम सभी को भगवान श्रीराम के प्रति आस्था से जोड़ता है। साथ ही, यह विश्वास भी दिलाता है कि इस भारत में सनातन की परंपराएं इसी तरह बिना किसी रुकावट के जारी रहेंगी। 

देशवासियों को क्या शुभकामनाएं दीं?
भाजपा अध्यक्ष ने देशवासियों और विदेश में रहने वाले भारतीयों को भी दिवाली की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा, दिवाली के इस शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों के साथ पूरे सनातन परिवार को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। यह त्योहार सभी के जीवन में खुशियां, समृद्धि और आनंद लेकर आए। आपके घरों में जलने वाले दीपक सभी के जीवन में खुशी, समृद्धि और खुशहाली लाएं।

स्थानीय दुकानदारों से सामान खरीदने की अपील 
नितिन नवीन ने दिवाली पर खरीदारी को देश की तरक्की से जोड़ते हुए लोगों से स्थानीय दुकानदारों, छोटे कारोबारियों और पारंपरिक कारीगरों का समर्थन करने की अपील की।

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: ममता ने दिवाली पर दीं शुभकामनाएं, भाजपा पर साधा निशाना; क्या कहा?

उन्होंने कहा, मैं आपसे यह भी अपील करता हूं कि आप माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 'वोकल फॉर लोकल' के विचार को अपनाएं। हमें अपने आसपास के छोटे दुकानदार भाइयों और कारीगरों के बनाए सामान का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। यह दिवाली विकसित भारत के सपने को पूरा करने में मदद करे।


आत्मनिर्भर और विकसित भारत के लिए क्या बोले नवीन?
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि देश के निर्माण के लिए हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने लोगों से पारंपरिक त्योहार के साथ देश के विकास का उत्सव मनाने की भी अपील की।

उन्होंने कहा, हम सभी का सामूहिक प्रयास होना चाहिए। आत्मनिर्भर और विकसित भारत का सपना तभी पूरा होगा, जब हम सभी भारतीय मिलकर दिवाली मनाने के साथ-साथ भारत के विकास का त्योहार भी मनाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed