Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mamata banerjee kali puja bjp attack abhishek banerjee birthday cake remark

पश्चिम बंगाल: ममता ने दिवाली पर दीं शुभकामनाएं, भाजपा पर साधा निशाना; क्या कहा?

Sat, 07 Nov 2026 10:43 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 07 Nov 2026 10:43 PM IST
सार

दिवाली के अवसर पर देश की जनता को शुभकामनाएं देने के साथ ही पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर निशाना साधा और धार्मिक असहिष्णुता का आरोप लगाया। ममता बनर्जी ने क्या कहा? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
mamata banerjee kali puja bjp attack abhishek banerjee birthday cake remark
ममता बनर्जी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने काली पूजा पंडाल का दौरा किया। उन्होंने अपने कालीघाट स्थित आवास के पास पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन


इस दौरान ममता बनर्जी ने सभी को दिवाली और काली पूजा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, आप सभी को दिवाली और काली पूजा की शुभकामनाएं। भगवान हमें और ताकत दें। मैं प्रार्थना करती हूं कि बंगाल और पूरे देश के लोग खुश और समृद्ध रहें। मैं गांवों में रहने वाले लोगों, किसानों, युवाओं और जेन-जी को अपनी शुभकामनाएं देती हूं। 

भाजपा पर क्या सवाल उठाए?
ममता बनर्जी ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने देश में धार्मिक असहिष्णुता और भ्रष्ट गतिविधियों का आरोप लगाया। उन्होंने सवाल किया, क्या सनातनी होने का मतलब लोगों पर अत्याचार करना और दूसरे धर्मों को निशाना बनाना है?
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: तमिलनाडु में किताबों की खरीद पर विवाद: द्रमुक पर एआई से फर्जी किताबें बनाने का आरोप; पार्टी ने क्या जवाब दिया?
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिषेक बनर्जी ने जन्मदिन पर केक नहीं काटने की बात क्यों कही?
इस बीच, टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने अपने जन्मदिन पर उनके आवास पर कथित हमले के बाद बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, जब तक हम लोकतांत्रिक तरीके से बंगाल विरोधी ताकतों को राज्य से बाहर नहीं कर देते, तब तक मैं केक नहीं काटूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed