{"_id":"605d09388ebc3ec4be1be1e4","slug":"nitin-gadkari-said-that-driving-test-will-be-more-tough","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइविंग लाइसेंस: गडकरी ने कहा- अब टेस्ट होगा कठिन, 69 फीसदी अंक जरूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ड्राइविंग लाइसेंस: गडकरी ने कहा- अब टेस्ट होगा कठिन, 69 फीसदी अंक जरूरी
Fri, 26 Mar 2021 03:36 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 26 Mar 2021 03:36 AM IST
सार
- गडकरी ने कहा, सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और कुशल ड्राइवरों को लाइसेंस देने के लिए टेस्ट को कठिन बनाया गया है।
विज्ञापन
नितिन गडकरी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए अब कठिन टेस्ट पास करना जरूरी होगा। केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राज्यमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में बताया कि 69 फीसदी अंक पाने वालों को ही लाइसेंस दिया जाएगा। साथ ही चार व तीन पहिया वाहनों को बैक करने पर अच्छी पकड़ जरूरी होगी।
विज्ञापन
गडकरी ने लिखित जवाब में कहा, सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और कुशल ड्राइवरों को लाइसेंस देने के लिए टेस्ट को कठिन बनाया गया है। इसमें पिछले गेयर वाली गाड़ियों को बैक करना, दायीं और बायीं ओर सीमित जगह में पूरे निरंतर के साथ कुशलता से गाड़ी को बैक करने जैसे मुद्दों पर आवेदकों को परखा जाएगा।
विज्ञापन