फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nitin Gadkari said on the slowdown of the economy difficult times will be passed soon

अर्थव्यवस्था की मंदी पर बोले नितिन गडकरी: कभी खुशी कभी गम चलता रहता है, मुश्किल समय जल्द ही बीतेगा

Sun, 15 Sep 2019 09:05 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 15 Sep 2019 09:05 AM IST
सार

  • अर्थव्यवस्था में मंदी को लेकर गडकरी ने कहा बुरा समय बीत जाएगा
  • नितन गडकरी ने ऑटो सेक्टर को लेकर कहा- कभी खुशी कभी गम चलता रहता है

विज्ञापन
Nitin Gadkari said on the slowdown of the economy difficult times will be passed soon
नितिन गडकरी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अर्थव्यवस्था में सुस्ती के दौर के बीच शनिवार को एक बयान में कहा कि उद्योगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि मुश्किल समय गुजर जाएगा। उन्होंने ने इसे बुरा समय कहा और बोले की यह भी बीत जाएगा। ऑटोमोबाइल सेक्टर को ज्यादा चिंता नहीं करने की सलाह दी। 

विज्ञापन


गडकरी ने विदर्भ उद्योग संघ के 65वें स्थापना दिवस पर नागपुर में कहा कि मुझे पता है कि उद्योग काफी कठिन दौर से गुजर रहे है। हम वृद्धि दर बढ़ाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में वह ऑटोमोबाइल निर्माताओं से मिले थे और वे कुछ चिंतित थे। उन्होंने कहा कि मैंने उनसे कहा, कभी खुशी होती है, कभी गम होता है। कभी आप सफल होते हैं और कभी आप असफल होते हैं। यही जीवन चक्र है।
विज्ञापन


बता दें कि पिछले कुछ महीनों से ऑटो सेक्टर की ग्रोथ काफी धीमी है। जिस कारण गाड़ियों की बिक्री में कमी देखने को मिली है। शनिवार को ही आर्थिक मंदी से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने कुछ कदम उठाए थे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा हाउजिंग और एक्सपोर्ट सेक्टर में कुछ बड़े एलान किए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त मंत्री द्वारा हाउजिंग सेक्टर के लिए 10 हजार करोड़ रुपये की मदद का एलान किया गया। इसके अलावा निर्यात को बढ़ावा देने के लिए भी सरकार ने कई घोषणाएं की हैं। सीतारमण ने बताया कि अगले साल मार्च महीने से देश के चार शहरों में मेगा शॉपिंग फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed