फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nitin Gadkari Said FASTag ecosystem key to seamless digital travel experience News In Hindi

Nitin Gadkari: फास्टैग बनेगा मल्टी-सर्विस डिजिटल प्लेटफॉर्म, गडकरी बोले- केवल टोल तक नहीं रहेगा सीमित

Wed, 25 Jun 2025 08:56 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 25 Jun 2025 08:56 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली में फिनटेक वर्कशॉप के दौरान कहा कि फास्टैग को सिर्फ टोल वसूली तक सीमित नहीं रखा जाएगा। इसे डिजिटल ट्रैवल और ट्रांसपोर्ट सेवाओं के लिए एक मजबूत प्लेटफॉर्म बनाया जाएगा, जिससे यात्रियों को ज्यादा सुविधा और पारदर्शिता मिलेगी।

विज्ञापन
Nitin Gadkari Said FASTag ecosystem key to seamless digital travel experience News In Hindi
नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को फास्टैग को उपयोगिता को टोल से आगे ले जाने की बात पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि फास्टैग सिस्टम देशभर में डिजिटल यात्रा अनुभव को आसान और सुविधाजनक बनाने की अपार क्षमता रखता है। उन्होंने कहा कि सरकार अब इस तकनीक का इस्तेमाल सिर्फ टोल वसूली तक सीमित नहीं रखना चाहती, बल्कि इसे एक मजबूत डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित करने की दिशा में काम कर रही है।

विज्ञापन

बता दें कि भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी लिमिटेड (आईएचएमसीएल) की तरफ से दिल्ली में आयोजित एक वर्कशॉप के दौरान गडकरी ने ये बात कही। यह कंपनी नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की तरफ से प्रमोट की गई है। इस दौरान गडकरी ने कहा कि फास्टैग को अब ट्रांसपोर्ट और मोबिलिटी सेवाओं के दूसरे क्षेत्रों में भी इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी, सेवाओं में पारदर्शिता और दक्षता आएगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:-  50 Years of Emergency: शरद पवार का दावा- इंदिरा गांधी ने माफी मांगी थी; कहा- दुर्भाग्यपूर्ण था 1975 का आपातकाल
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्कशॉप का क्या था उद्देश्य?

अब बात आईएचएमसीएल की ओर से आयोजित वर्कशॉप के उद्देश्य की करें को इस वर्कशॉप में देश की अग्रणी फिनटेक कंपनियों से यह जानने की कोशिश की गई कि कैसे फास्टैग का इस्तेमाल टोल के अलावा अन्य सेवाओं में हो सकता है। साथ ही सुरक्षा, शिकायत समाधान, और नियमों के पालन से जुड़े सुझाव क्या हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- Emergency: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने याद किए 'दादी के संघर्ष'; कांग्रेस का तीखा सवाल– पिता को क्यों भुला दिया?

फास्टैग के अन्य इस्तेमाल पर अधिकारियों ने कहा कहा?
फास्टैग के अन्य इस्तेमाल को लेकर सड़क परिवहन मंत्रालय के सचिव वी उमाशंकर ने कहा कि भारत के फिनटेक सेक्टर ने कई नई और प्रभावशाली तकनीकी खोजें की हैं, और फास्टैग ने टोल वसूली की प्रक्रिया को पूरी तरह बदल दिया है। वहीं इसको लेकर एनएचएआई के चेयरमैन संतोष कुमार यादव ने कहा कि इस वर्कशॉप में मिले सुझावों से फास्टैग की उपयोगिता को और बढ़ाया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed