ये क्या बोल गए नितिन गडकरी...एक मुख्यमंत्री का ड्राइवर अंधा होने के बावजूद गाड़ी चलाता था
लाेकसभा में साेमवार काे माेटर वाहन (संशाेधन) विधेयक, 2019 पर चर्चा हुई। इस दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कई किस्सों का जिक्र किया। जिसमें उन्होंने सरकारी ड्राइवरों के शारीरिक ताैर पर फिट न होने की बात कही। इसमें उन्होंने खुद की कार के चालक का जिक्र करते हुए कहा कि ड्राइवर को माेतियाबिंद होने के चलते एक बार महाराष्ट्र में उनका गंभीर एक्सीडेंट हुआ था। गडकरी ने एक ऐसी घटना का भी जिक्र किया जो शायद किसी के गले से न उतरे।
चर्चा के दाैरान जब गडकरी ने कहा कि एक मुख्यमंत्री का ड्राइवर दोनों आंखों से अंधा होने के बावजूद गाड़ी चलाता था। एक सांसद ने पूछा कि दाेनाें आंखाें से अंधा हाेने के बावजूद मुख्यमंत्री का ड्राइवर गाड़ी कैसे चलाता था। इस पर उन्होंने कहा कि वह आसपास की आवाज से अंदाजा लगाकर गाड़ी चलाता था।
भ्रष्टाचार खत्म हाेने की बात कही
वह कहना चाह रहे थे कि ड्राइवर की दाेनाें आंखाें की नजर कमजाेर थी। गडकरी ने एक स्टंटमैन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आंखों पर पट्टी वह माेटरसाइकिल चलाता था। उन्होंने 2001 में खुद के साथ हुई घटना का जिक्र किया। जिसमें उन्होंने कार दुर्घटना के बारे में बताया।
गडकरी ने माेटर वाहन (संशाेधन) विधेयक, 2019 से भ्रष्टाचार खत्म हाेने की बात कही। साथ ही सड़क सुरक्षा में सुधार और ट्रैफिक नियमन में ज्यादा से ज्यादा टेक्नाेलाॅजी इस्तेमाल हाेने का भी जिक्र किया। कांग्रेस ने कानून में प्रस्तावित बदलावाें से राज्याें की शक्तियां घटाने और निजीकरण लागू करने का आरोप लगाया। जिस पर गडकरी ने कहा कि यह राज्याें पर निर्भर हाेगा कि वह नया कानून लागू करें या नहीं। गडकरी ने सड़क हादसों में होने वाली मौतों के आंकड़ों को पर कहा कि इन आंकड़ों को नीचे न ला पाया तो यह मेरी नाकामी होगी।