{"_id":"5c1f36c8bdec2256c93f7877","slug":"nitin-gadkari-on-bjp-defeat-in-assembly-election-2018-leadership-should-own-up-to-failures-too","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार पर बोले नितिन गडकरी- नेतृत्व को हार की भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार पर बोले नितिन गडकरी- नेतृत्व को हार की भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए
Sun, 23 Dec 2018 12:48 PM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: अमर शर्मा
Updated Sun, 23 Dec 2018 12:48 PM IST
विज्ञापन
नितिन गडकरी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव 2018 में तीन अहम राज्यों में हार के बाद भाजपा में भी विरोध के सुर उठ रहे हैं, भले ही यह अभी अप्रत्यक्ष रूप से सामने आया हो। केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को भाजपा की हार पर अपनी राय जाहिर करते हुए कहा कि 'नेतृत्व' को 'हार और विफलताओं' की भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
गडकरी ने कहा, "सफलता के कई दावेदार होते हैं लेकिन विफलता में कोई साथ नहीं होता। सफलता का श्रेय लेने के लिये लोगों में होड़ रहती है लेकिन विफलता को कोई स्वीकार नहीं करना चाहता, सब दूसरे की तरफ उंगली दिखाने लगते हैं।"
नितिन गडकरी यहां पुणे जिला शहरी सहकारी बैंक असोसिएशन लिमिटेड द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। भाजपा नेता नितिन गडकरी अपनी साफगोई के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि सफलता की तरह कोई विफलता की जिम्मेदारी नहीं लेना चाहता।
विज्ञापन
बैंक के संदर्भ में बात करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि कई बार बैंक सफल हो जाते हैं तो कई बार बैंक बंद भी हो जाते हैं। संस्थान को दोनों ही स्थितियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन राजनीति में जब सफलता मिलती है तो उसका श्रेय लेने की होड़ लग जाती है और जब हार से सामना होता है तो कोई भी आपसे पूछने नहीं आता है।

Union Minister and BJP leader Nitin Gadkari in Pune yesterday: Leadership should own up to failures. Until it does so its loyalty and commitment towards the organisation are not proved. pic.twitter.com/LsZzTKDgGV
— ANI (@ANI) December 23, 2018