फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Niti aayog ceo amitabh kant says, Testing is the most powerful weapon to beat Coronavirus

कोरोना को मात देने में टेस्टिंग सबसे सशक्त हथियार: अमिताभ कांत

Tue, 23 Jun 2020 08:35 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 23 Jun 2020 08:35 AM IST
विज्ञापन
Niti aayog ceo amitabh kant says, Testing is the most powerful weapon to beat Coronavirus
amitabh kant

नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने सोमवार को कहा कि कोरोना से जंग जीतने के लिए टेस्टिंग सबसे सशक्त हथियार है। उन्होंने इसके अलावा कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग और समय पर उपचार समेत दस जरूरी कदम भी सुझाए। उन्होंने कहा, इन्हें अपनाकर ही हम देश की लड़ाई को मजबूती दे सकते हैं।  

विज्ञापन


अमिताभ कांत ने कहा वैश्विक स्तर पर जहां भी कोरोना से जीत हासिल की गई है वहां एक रणनीति मूल में रही। न्यूजीलैंड का उदाहरण देते हुए कांत ने कहा, इस देश ने तेजी से जांचें की और वायरस को अपने यहां से निकाल फेंका। इसी तरह भारत में भी केरल व कर्नाटक ने भी इसी दिशा में कदम बढ़ाया। यहां भी अधिक से अधिक जांच करने के नतीजे सामने हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा कांत ने दूसरा सबसे जरूरी कदम संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की ट्रेेसिंग को बताया। इसके लिए उन्होंने दक्षिण कोरिया का उदाहरण दिया। तीसरा और बेहद जरूरी कदम कांत के मुताबिक समय पर उचित इलाज मुहैया कराना है ताकि बीमारी से ज्यादा से ज्यादा लोग स्वस्थ हों। चौथे नंबर पर संस्थागत क्वारंटीन को जगह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें एक जगह से दूसरी जगह जाने वालों से संक्रमण के खतरे को रोका जा सके। कांत ने कंटेनमेंट नियमों को लागू करने की सलाह दी। उन्होंने कहा, लॉकडाउन स्थायी समाधान नहीं है और कंटेनमेंट नियमों का पालन बेहद जरूरी है। इसके अलावा उन्होंने आंकड़ों के विश्लेषण और पारदर्शिता अपनाने की भी सलाह दी। उन्होंने तकनीक का इस्तेमाल कर कोरोना से लड़ाई को और मजबूती देने व नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा।


इसके अलावा उन्होंने कोरोना वॉरियर्स को और जागरूक करने व ऑनलाइन परीक्षण देने की भी सलाह दी। आखिर में कांत ने लोगों से इस रोकथाम मुहिम में बढ़चढ़कर भागीदारी करने और सामुदायिक स्तर पर संक्रमण को रोकने में हिस्सा लेने का सुझाव दिया। उन्होंने का जनता के सहयोग के बिना सरकार इस जंग को नहीं जीत सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed