फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nitesh Rane former Congress MLA and son of former CM Narayan Rane joins Bharatiya Janata Party

इंजीनियर पर बाल्टी से कीचड़ डालने वाले कांग्रेस के पूर्व विधायक नितेश राणे भाजपा में शामिल

Thu, 03 Oct 2019 03:21 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 03 Oct 2019 03:21 PM IST
विज्ञापन
Nitesh Rane former Congress MLA and son of former CM Narayan Rane joins Bharatiya Janata Party
नितेश राणे (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

कांग्रेस के पूर्व विधायक और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम नारायण राणे के बेटे नितेश राणे भाजपा में हुए शामिल हो गए हैं। राणे ने सिंधुदुर्ग में भाजपा की सदस्यता ली। वे कुछ दिनों पहले ही विधायक पद से इस्तीफा दे चुके हैं।

विज्ञापन



अभी यह तय नहीं है कि नितेश राणे महाराष्ट्र विधानसभा की किस सीट से मैदान में उतरेंगे, लेकिन उनके पिता नारायण राणे ने कल घोषणा की थी कि नितेश भाजपा के टिकट से कंकावली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि 2014 के चुनावों में नितेश राणे ने कांग्रेस के टिकट पर सिंधुदुर्ग की कंकावली सीट से चुनाव लड़ा था और भाजपा प्रत्याशी प्रमोद जठार को हराकर चुनाव जीता था।

उनके पिता ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि नितेश भाजपा के टिकट पर कंकावली सीट से चुनाव लड़ेंगे। साथ ही उन्होंने दावा किया था कि नितेश का नाम भाजपा की दूसरी सूची में होगा। लेकिन भाजपा द्वारा जारी की गई दूसरी सूची में भी उनका नाम नहीं है। 

हालांकि, देखने वाली बात यह है कि अभी तक भाजपा ने कंकावली सीट पर किसी उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि नामांकन के लिए गुरुवार और शुक्रवार का दिन बचा है, तो यह देखने वाली बात होगी की भाजपा नितेश को टिकट देती है या नहीं। 


गौरतलब है कि कुछ ही महीने पहले नितेश राणे का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें देखा गया था कि उन्होंने एक इंजीनियर पर बाल्टी भरकर कीचड़ ड़ाल दिया था। उन पर सर्मथकों के साथ मिलकर इंजीनियर को रस्सी से बांधे जाने का भी आरोप था। इस घटना के बाद नितेश राणे की जमकर किरकिरी हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed