{"_id":"579690a34f1c1b890221e8e2","slug":"nita-ambani-y-category-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ के हथियारबंद कमांडो के घेरे में रहेगी नीता अंबानी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सीआरपीएफ के हथियारबंद कमांडो के घेरे में रहेगी नीता अंबानी
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Tue, 26 Jul 2016 03:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को जेड सुरक्षा देने के कुछ सालों बाद अब सरकार ने उनकी पत्नी नीता अंबानी को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी है। नीता अंबानी की सुरक्षा अब सीआरपीएफ के हथियारबंद कमांडो करेंगे।
विज्ञापन
अफसरों ने सोमवार को बताया कि नीता अंबानी को वाई श्रेणी की सुरक्षा दे दी गई। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा बताए गए खतरे के बाद नीता की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला गृह मंत्रालय ने किया है। नीता अंबानी को इस सुरक्षा मुफ्त नहीं दी गई है। पति मुकेश अंबानी की तरह उन्हें भी इसका भुगतान करना होगा। मुकेश अंबानी को 2013 में जेड सुरक्षा दी गई थी।
विज्ञापन