फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nita Ambani says Girls are equal to boys we gave equal share in business to all children.

Reliance: नीता अंबानी बोलीं- लड़कियां लड़कों के बराबर, हमने व्यापार में तीनों बच्चों को बराबर हिस्सेदारी दी

Fri, 27 Oct 2023 04:31 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 27 Oct 2023 04:31 AM IST
सार

नीता ने बताया कि हम दोनों ने कभी भी बेटा-बेटी में भेदभाव नहीं किया। मैंने हमेशा तीनों बच्चों को एक समान माना है। मुझे लगता है, जो काम लड़के कर सकते हैं, वह लड़कियां भी कर सकती है। यही मुकेश का भी मानना है और यह उत्तराधिकारी बनाते समय दुनिया ने देखा है।

विज्ञापन
Nita Ambani says Girls are equal to boys we gave equal share in business to all children.
nita ambani - फोटो : Facebook/Nita Ambani

विस्तार

‘आज लड़कियों को यह समझना होगा कि वे लड़कों के बराबर हैं। मैंने अपने घर में कभी भी तीनों बच्चों आकाश, अनंत और ईशा के बीच कभी भेदभाव नहीं किया। रिलायंस में तीनों को बराबर की हिस्सेदारी दी।’ यह कहना है एशिया के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी का। हाल ही में एक साक्षात्कार में उन्होंने महिला सश्कतिकरण पर अपनी बात रखी। नीता ने पारिवारिक जीवन में खुलकर बात की, जिसमें पति मुकेश के साथ रिश्ते भी शामिल थे।

विज्ञापन

मुकेश को पाकर बहुत भाग्यशाली 
नीता ने साक्षात्कार में आगे कहा कि हमने एक-दूसरे से बहुत कुछ सीखा है। मैं हमेशा कहती हूं, मुकेश अपने समय से बहुत आगे की सोचते हैं। इसे स्पॉटलाइट कह सकते हैं। मैं हमेशा बच्चों से कहती हूं कि मेरा सबसे महत्वपूर्ण निर्णय सही जीवन साथी चुनना था। मैं मुकेश को पाकर बहुत भाग्यशाली हूं। मुकेश मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं। मेरे जीवन साथी हैं। हमने जीवन के हर चरण का आनंद लिया है। हमने अपने बच्चों को पाला है अब हम अपने पोते-पोतियों का पालन पोषण कर रहे हैं।

विज्ञापन

मुझे सड़क वाली भेल बहुत पसंद है
उन्होंने आगे कहा कि हम भी वही करते हैं, जो आम पति-पत्नी करते हैं। वह मुझे ड्राइव पर ले जाते हैं। हम हिंदी संगीत सुनते हैं। हम दोनों को स्ट्रीट फूड बहुत पसंद है। मुझे सड़क वाली भेल पसंद है और उन्हें इडली-डोसा। हम अब भी वहीं करते हैं, जो पहले करते थे। हम बड़ों का सम्मान करते हैं। ईमानदार हैं। विनम्र हैं। मुझे लगता है कि हम में बहुत कुछ नहीं बदला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी को बेटों के बराबर अधिकार दिए
नीता ने बताया कि हम दोनों ने कभी भी बेटा-बेटी में भेदभाव नहीं किया। मैंने हमेशा तीनों बच्चों को एक समान माना है। मुझे लगता है, जो काम लड़के कर सकते हैं, वह लड़कियां भी कर सकती है। यही मुकेश का भी मानना है और यह उत्तराधिकारी बनाते समय दुनिया ने देखा है। ईशा की शादी परिमल परिवार में हुई है बावजूद इसके उन्हें अपने भाइयों के साथ बराबर हिस्सेदारी मिली है। आकाश, अनंत और ईशा के साथ-साथ पूरी युवा पीढ़ी भारत का नतेृत्व करने वाली हैं। 

हमेशा उन्हें अच्छा इंसान बनाने के लिए प्रेरित करती हूं
नीता ने कहा कि मेरे तीनों बच्चों में अलग-अलग गुण हैं। अनंत सबसे छोटे हैं, वे बेहद दयालु हैं। आकाश जियो के माध्यम से डिजिटल क्रांति कर रहे हैं। ईशा रिलायंस फाउंडेशन में सक्रिय हैं और रिटेल का नेतृत्व कर रही हैं। मैं हमेशा अपने बच्चों से कहती हूं कि वह अपने ताकत पर ध्यान दें। खुद को मजबूत बनाएं। कोई भी व्यक्ति पूरा नहीं होता। गलतियों पर ध्यान दें। मैं उन्हें समझाती हूं कि सफलताओं से ज्यादा गलतियों से सीखना चाहिए। मैं उन्हें कहती हूं कि हमेशा विनम्र रहो, दयालु रहो। लोगों का सम्मान करो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed