{"_id":"571fc6d94f1c1b1a5fa91683","slug":"nit-students-met-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईटी श्रीनगर के छात्रों को राहुल ने दिया भरोसा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एनआईटी श्रीनगर के छात्रों को राहुल ने दिया भरोसा
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Wed, 27 Apr 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को एनआईटी श्रीनगर के छात्रों को भरोसा दिया है कि वह एनआईटी परिसर की सुरक्षा का मुद्दा संसद में उठाएंगे। राहुल ने कहा कि वह केंद्र सरकार पर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए दबाव भी बनाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी कांग्रेस ने तय किया है कि उसका एक प्रतिनिधिमंडल मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी से भी जल्द मिलेगा। ट्विटर पर राहुल ने कहा, ‘मैं एनआईटी श्रीनगर के छात्रों और उनके अभिभावकों से मिला, जो परिसर में अपनी सुरक्षा के लिए चिंतित थे।
विज्ञापन
मैंने उन्हें भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी उनके मुद्दे को उठाएगी और सरकार पर भी मसले का हल करने का दबाव डालेगी।’