{"_id":"5bf249e0bdec2269724a8adb","slug":"nit-student-suicides-due-to-stress-made-by-college-professor","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोफेसर की प्रताड़ना से तंग आकर एनआईटी के छात्र ने की खुदखुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रोफेसर की प्रताड़ना से तंग आकर एनआईटी के छात्र ने की खुदखुशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 19 Nov 2018 11:18 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों के खुदखुशी के कई मामले सामने आते रहे हैं। हाल ही में कर्नाटक स्थित राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान (एनआईटी ) में पढ़ने वाले छात्र ने कॉलेज की ईमारत से छलांग लगाकर खुदखुशी कर ली। खबर मिलते ही संस्थान के बाकि छात्रों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
घटना शनिवार की है, जब महारष्ट्र के मूलनिवासी 20 वर्षीय आनंद पाठक ने शनिवार को दोपहर करीब 2:30 बजे संस्थान की ईमारत से कूद कर अपनी जान दे दी। आनंद पाठक मेकेनिकल इंजीनियरिंग के तृतीय वर्ष के छात्र थे। प्रदर्शन कर रहे छात्र एक प्रोफेसर को आनंद की मौत का जिम्मेदार मान रहे हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
छात्रों ने आरोप लगाया है कि क्लास में उपस्थिति काम होने के कारण प्रोफेसर लगातार आनंद को परीक्षा में फेल करने की धमकी दे रहा था। बता दें कि आनंद की उपस्थिति 73 प्रतिशत थी जिसके बावजूद उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी गयी। पुलिस हादसे के बाद संस्थान पहुंची और खुदखुशी के पीछे कारण जानने की जांच जारी है।
विज्ञापन