फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nishant received Devishankar Awasthi Award for 2023

Literature: निशांत को मिला 2023 का देवीशंकर अवस्थी सम्मान; 'कविता पाठक आलोचना' के लिए किया गया पुरुस्कृत

Fri, 05 Apr 2024 10:41 PM IST
शिव शरण शुक्ला डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 05 Apr 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Nishant received Devishankar Awasthi Award for 2023
वर्ष 2023 का देवीशंकर अवस्थी सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला

वर्ष 2023 का देवीशंकर अवस्थी सम्मान युवा आलोचक निशांत को उनकी आलोचना पुस्तक 'कविता पाठक आलोचना' के लिए प्रदान किया गया है। देवीशंकर अवस्थी के जन्मदिन पर साहित्य अकादेमी सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में कथाकार मृदुला गर्ग ने प्रशस्तिपत्र, और स्मृति चिह्न प्रदान कर निशांत को सम्मानित किया। इस वर्ष की सम्मान चयन समिति में मृदुला गर्ग, अशोक वाजपेयी, सुधीर चन्द्र, पुरुषोत्तम अग्रवाल और कमलेश अवस्थी शामिल थे। 

विज्ञापन


इस अवसर पर पुरस्कृत आलोचक निशांत ने कहा कि सम्मान ग्रहण करके मैं कृतज्ञता और भार महसूस कर रहा हूँ। उन्होंने हज़ारीप्रसाद द्विवेदी को अपना आदर्श बताते हुए कहा कि कविता से लेकर गद्य तक भाषा की सहजता को अपनाने की कोशिश कर रहा हूं। रश्मि रावत ने कहा कि आज आलोचना को भोथरा बनाने की क़वायद बाहर और साहित्य के भीतर, दोनों जगह पर चल रही है। प्रगतिशील मूल्यों को वहन करने वाली सृजनधर्मी आलोचना ही असल आलोचना है। हर आलोचक एक पाठक होता है और हर पाठक एक आलोचक होता है। 
विज्ञापन


मृदुला गर्ग ने कहा कि पाठक एक अलग शय होता है। उस पर आलोचक और रचनाकार दोनों काबिज होना चाहता है। पाठक स्वतंत्र आलोचक होता है, उसकी आलोचकीय दृष्टि ज़्यादा मानीखेज होती है। रचनाकार के लिए आलोचक ज़रूरी नहीं है, लेकिन आलोचक के लिए रचनाकार ही ज़रूरी है। आलोचना के पीछे न भागकर रचना के पीछे भागें, वो आपकी सबसे अच्छी रचना होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed