{"_id":"5bb1281e867a55012c3515b5","slug":"nirmala-sitharaman-says-rubbished-allegations-that-nda-government-ignore-hal-for-rafale-deal","type":"story","status":"publish","title_hn":"राफेल सौदा : रक्षा मंत्री ने एचएएल की अनदेखी से संबंधित आरोपों को बताया बकवास","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राफेल सौदा : रक्षा मंत्री ने एचएएल की अनदेखी से संबंधित आरोपों को बताया बकवास
भाषा, नई दिल्ली
Updated Mon, 01 Oct 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को उन आरोपों को बकवास बताया है जिनमें कहा जा रहा है कि राजग सरकार ने राफेल सौदा मामले में एचएएल को नजरअंदाज कर देश के युवाओं से नौकरियां छीनी हैं। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस ही है जिसने सार्वजनिक क्षेत्र की रक्षा कंपनी को मजबूत करने का काम नहीं किया।
उन्होंने कहा, ‘‘एचएएल पर बोलने के लिये आप खड़े हुए। ये आप (कांग्रेस) ही हैं जिसने (एचएएल के लिये) कुछ नहीं किया और आप आरोप लगा रहे हैं कि हमने एचएएल को नजरअंदाज कर नौकरियां छीनी हैं...।’’
उन्होंने पूछा कि क्या आपने संप्रग सरकार के दौरान के पहले के राफेल समझौते को पूरा किया? क्या आपने भारतीय वायुसेना और एचएएल का खयाल रखा? केन्द्रीय मंत्री ने ये बातें अरबों रुपये वाले राफेल लड़ाकू विमान सौदे में एचएएल की ‘‘उपेक्षा’’ को लेकर कांग्रेस द्वारा राजग सरकार को लगातार निशाना बनाए जाने के बारे में पूछे गये सवाल के जवाब में कहीं।
विज्ञापन
सीतारमण ने संवाददाताओं को बताया कि यह भाजपा के नेतृत्व वाली राजग सरकार ही है जिसने एचएएल द्वारा निर्मित तेजस लड़ाकू विमान की उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिये कई कदम उठाये।