फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   nirmala sitharaman says india will make stealth fighter plane

उन्नत लड़ाकू विमान बनाने करने की तैयारी में भारत: रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन

Thu, 05 Apr 2018 02:06 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Thu, 05 Apr 2018 02:06 AM IST
विज्ञापन
nirmala sitharaman says india will make stealth fighter plane
Nirmala Sitharaman on Sunjwan attack, Jammu

भारत राडार की पकड़ में नहीं आने वाला (स्टील्थ) लड़ाकू विमान बनाने की तैयारी में है। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन के अनुसार एडवांस मीडियम कॉम्बेट एयरक्राफ्ट (एएमसीए) नाम वाले विमान को विकसित करने का कार्यक्रम शुरू करने की योजना है।

विज्ञापन


लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में सीतारमण ने बताया था कि इस कार्यक्रम की व्यवहार्यता अध्ययन पहले ही पूरा किया जा चुका है। उन्होंने कहा, ‘भारतीय वायुसेना ने यह सुझाव दिया था कि इस संबंध में पूरी तरह से काम प्रारंभ होने से पहले डीआरडीओ की एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी को एएमसीए की तकनीक का प्रदर्शन शुरू करना चाहिए।’ सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) हल्के लड़ाकू विमान तेजस के अलावा सैन्य हेलीकॉप्टर भी विकसित कर चुका है।
विज्ञापन


स्टेल्थ एक तरह की तकनीक है जिसे आमतौर पर सेना द्वारा प्रयोग किया जाता है। इस तकनीक की वजह से सेना के मिसाइल, एयरक्राफ्ट सैटेलाइट वगैरह पकड़ में नहीं आते या बहुत मुश्किल से पकड़ में आते हैं। रक्षामंत्री ने कहा कि विनिर्माण भागीदार के बारे में अंतिम रूप से निर्णय लिए जाने के पश्चात आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed