फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nirmala Sitharaman News in Hindi Nirmala Sitharaman launches free instant PAN card facility through Aadhaar

Nirmala Sitharaman: वित्त मंत्री ने आधार के जरिए मुफ्त में तत्काल पैन कार्ड की सुविधा शुरू की

Thu, 28 May 2020 06:34 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 28 May 2020 06:34 PM IST
विज्ञापन
Nirmala Sitharaman News in Hindi Nirmala Sitharaman launches free instant PAN card facility through Aadhaar
आधार-पैन कार्ड - फोटो : अमर उजाला

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को आधार-आधारित ई-केवाईसी का उपयोग करके पैन कार्ड के तत्काल आवंटन की सुविधा को औपचारिक रूप से लॉन्च कर दिया। यह सुविधा अब उन सभी स्थाई खाता संख्या (पैन) आवेदकों के लिए उपलब्ध है, जिनके पास वैध आधार संख्या है और जिनके पास यूआईडीएआई डेटाबेस में पंजीकृत मोबाइल नंबर है।

विज्ञापन


वास्तविक समय के आधार पर जारी की गई आवंटन प्रक्रिया कागज रहित है और आयकर विभाग द्वारा आवेदकों को मुफ्त में एक इलेक्ट्रॉनिक पैन (ई-पैन) जारी किया जाता है।तत्काल पैन की सुविधा आज औपचारिक रूप से लॉन्च की गई, लेकिन परीक्षण के आधार पर इसका 'बीटा संस्करण' फरवरी से ही आई-टी विभाग की ई-फाइलिंग वेबसाइट पर मौजूद है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन



एक विज्ञप्ति में विभाग ने कहा कि तब से करदाताओं को 6.7 लाख से अधिक तत्काल पैन कार्ड आवंटित किए गए हैं। तत्काल पैन कार्ड के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया बेहद सरल है। आयकर विभाग की ई-फाइलिंग वेबसाइट पर जाएं, अपना आधार नंबर साझा करें और आधार पंजीकृत मोबाइल नंबर पर उत्पन्न ओटीपी जमा करें।


इस प्रक्रिया के पूरा होने पर, 15-अंकीय पावती संख्या उत्पन्न की जाएगी। एक बार आवंटित होने के बाद, ई-पैन कार्ड पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकता है। आधार के साथ पंजीकृत होने पर ई-पैन आवेदक की ईमेल आईडी पर भी भेजा जाता है।

आयकर विभाग ने 25 मई को कहा कि अभी तक करदाताओं को कुल 50.52 करोड़ पैन कार्ड आवंटित किए गए हैं, जिनमें से लगभग 32.17 करोड़ से अधिक आधार के द्वारा प्रमाणित हैं। 30 जून 2020 तक अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक करना अनिवार्य है। आयकर विभाग ने सभी आयकरदाताओं को पैन के बदले अपने आधार नंबर का उपयोग करने की अनुमति दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed