Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nirmala Sitharaman in Arunachal Pradesh, takes decision to induct women in Army

सेना की मिलिट्री पुलिस में शामिल होंगी 20 प्रतिशत महिलाएं, रक्षा मंत्री का फैसला

Fri, 18 Jan 2019 08:44 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Fri, 18 Jan 2019 08:44 PM IST
विज्ञापन
Nirmala Sitharaman in Arunachal Pradesh, takes decision to induct women in Army
निर्मला सीतारमण

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने सेना की मिलिट्री पुलिस में जवानों के रूप में महिलाओं को शामिल करने का निर्णय लिया है। सेना के मिलिट्री पुलिस में 20 प्रतिशत महिलाओं को शामिल किया जाएगा। इसको श्रेणीबद्ध तरीके से किया जाएगा।

विज्ञापन
अरूणाचल प्रदेश के दौरे पर रक्षा मंत्री

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को भारत-चीन सीमा से लगे अरूणाचल प्रदेश के दिबांग घाटी जिले में अग्रिम इलाकों का दौरा किया और निचली दिबांग घाटी जिले में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण पुल का उद्घाटन किया। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि मंत्री ने वास्तविक नियंत्रण रेखा के साथ लगे अग्रिम इलाकों के ऊपर से विमान से गुजरीं और जिले में 5,300 फुट की ऊंचाई पर स्थित अनिनि में सैन्य चौकी का दौरा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीतारमण के साथ पूर्वी सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एमएम नरवाने, स्पीयर कोर के जनरल आफिसर कमांडिग लेफ्टिनेंट जनरल राजीव सिरोही और अन्य सैन्य एवं असैन्य अधिकारी शामिल थे। मंत्री को दिबांग घाटी में सैन्य बलों की रक्षा तैयारियों और अग्रिम चौकी में परिचालन की स्थिति के बारे में जानकारी दी गयी। 


उन्होंने सैनिकों के साथ बातचीत की और ऐसे दुर्गम इलाकों में देश की सीमाओं की रक्षा करने में उनके समर्पण और सेवा की सराहना की। बाद में, सीमारमण ने निचली दिबांग घाटी जिले में रोइंग में दिफु (चिपू) पुल का उद्घाटन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed