{"_id":"6482eddad508208b470f7e58","slug":"nirmala-sitharaman-daughter-parakala-vangmayi-ties-knot-with-pmo-official-pratik-doshi-here-is-his-profile-2023-06-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pratik Doshi: PMO अधिकारी संग हुई वित्त मंत्री की बेटी की शादी, प्रतीक को क्यों कहते हैं PM के 'आंख और कान'?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Pratik Doshi: PMO अधिकारी संग हुई वित्त मंत्री की बेटी की शादी, प्रतीक को क्यों कहते हैं PM के 'आंख और कान'?
Fri, 09 Jun 2023 03:05 PM IST
शिवेंद्र तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Fri, 09 Jun 2023 03:05 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
निर्मला सीतारमण की बेटी परकला वांगमयी ने PMO अधिकारी प्रतीक दोशी के साथ शादी रचाई
- फोटो :
AMAR UJALA
विस्तार
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बेटी शादी के बंधन में बंध गई हैं। केंद्रीय मंत्री के बेंगलुरु स्थित घर पर आयोजित समारोह में सादगी के साथ उनकी बेटी परकला वांगमयी ने गुजरात के सिविल सेवा अधिकारी प्रतीक दोशी के साथ शादी रचाई।शादी के दौरान परिवार और कुछ दोस्त ही मौजूद रहे। समारोह में किसी राजनीतिक दिग्गज को नहीं बुलाया गया था। परकला की प्रतीक संग शादी हिंदू परंपरा के अनुसार उडुपी अदामारू मठ के संतों के आशीर्वाद से संपन्न हुई। प्रतीक फिलहाल पीएमओ में कार्यरत हैं और मोदी की टीम के अहम चेहरों में से एक माने जाते हैं।
निर्मला सीतारमण की बेटी परकला वांगमयी ने PMO अधिकारी प्रतीक दोशी के साथ शादी रचाई
- फोटो :
SOCIAL MEDIA
कौन हैं प्रतीक दोशी?
प्रतीक दोशी गुजरात के रहने वाले हैं। उन्होंने सिंगापुर मैनेजमेंट स्कूल से स्नातक की पढ़ाई की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खास सहयोगी में से एक प्रतीक प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में शोध और रणनीति मामलों के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) हैं। पीएमओ की वेबसाइट के अनुसार, उनकी जिम्मेदारियों में प्रधानमंत्री को सचिव स्तरीय सहायता प्रदान करना शामिल है।

PMO South Block
- फोटो :
SOCIAL MEDIA
2014 में पहुंचे थे पीमएओ
प्रतीक साल 2014 में प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंच गए थे, जब नरेंद्र मोदी पहली बार पीएम बने। इसके बाद जब मोदी दूसरे कार्यकाल के लिए पीएम बने, तो उन्हें जून 2019 में संयुक्त सचिव के पद पर ओएसडी के रूप में नियुक्त किया गया।
उनका आधिकारिक पदनाम ओएसडी (अनुसंधान और रणनीति) है, लेकिन उनकी वास्तविक जिम्मेदारियां यहीं तक सीमित नहीं हैं। उन्हें मोदी के 'कान और आंखों' के रूप में जाना जाता है। प्रतीक को उस व्यक्ति के रूप में जाना जाता है जो सरकार में शीर्ष नौकरशाहों और महत्वपूर्ण व्यक्तियों की 360 डिग्री देखरेख करता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नियुक्तियों को पीएम द्वारा मंजूरी दिए जाने से पहले वह सभी चयनों पर इनपुट और फीडबैक देते हैं। इसमें सरकार में शीर्ष अधिकारियों से लेकर विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और आईआईटी के निदेशकों तक, नियुक्तियां शामिल हैं।
पिछले साल सितंबर तक, प्रतीक पीएमओ में अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच लेवल 14 पे श्रेणी में आते हैं। पीएमओ की वेबसाइट के मुताबिक उनका मासिक मूल वेतन 1,57,600 रुपये था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
- फोटो :
social media
मोदी जब सीएम थे तब से है प्रतीक का साथ
सिंगापुर मैनेजमेंट स्कूल से स्नातक प्रतीक दोशी ने नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री रहने के दौरान गुजरात सीएमओ में शोध सहायक के रूप में काम किया था।

निर्मला सीतारमण की बेटी परकला वांगमयी
- फोटो :
ANI
निर्मला की बेटी हैं फीचर लेखिका
सीतारमण की बेटी परकला वांगमयी एक फीचर लेखिका हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय में अंग्रेजी विभाग से मास्टर डिग्री ली है। उन्होंने नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के मेडिल स्कूल ऑफ जर्नलिज्म से पत्रकारिता की पढ़ाई भी की है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने सितंबर 2019 में डॉटर्स डे के दिन परकला के साथ एक पुरानी तस्वीर साझा की थी। उन्होंने एक ट्वीट में परकला को एक दोस्त, दार्शनिक और मार्गदर्शक बताया था।