फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nirmala sitharam says about inflation in loksabha

2012 के वित्तमंत्री कहते थे, आइसक्रीम खाने वाले क्यों मचा रहे शोर: निर्मला

Fri, 06 Dec 2019 02:09 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 06 Dec 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
Nirmala sitharam says about inflation in loksabha
निर्मला सीतारमण - फोटो : PTI

प्याज की महंगी कीमतों और अर्थव्यवस्था पर पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम के शब्द बाणों को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने उन्हीं के बयानों से परास्त किया। निर्मला ने बिना चिदंबरम का नाम लिए गुरुवार को  कहा कि 2012 में जब महंगाई का दौर था तो इसी सदन में तत्कालीन वित्तमंत्री बोले थे, जब शहरी मध्यवर्ग 15 रुपये का मिनरल वाटर खरीद सकता है और 20 रुपये की आइसक्रीम खा सकता है तो महंगाई पर शोर क्यों मचा रहा है। उन्होंने कहा, अर्थव्यवस्था पर आलोचना का स्वागत है।

विज्ञापन


सरकार हालात बदलने के लिए निरंतर कदम उठा रही है। आप भले ही पसंद न करें या इसे नाकाफी समझें, लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि हालात सुधरेंगे। सरकार

 मेरे घर प्याज लहसुन नहीं खाया जाता : निर्मला

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को लोकसभा में महंगे प्याज पर चर्चा के दौरान कहा था, मेरे घर पर प्याज लहसुन नहीं खाया जाता। इसलिए इसके महंगे होने से मुझे फर्क नहीं पड़ता, आप लोग मेरी चिंता न करें। सांसद सौगत रॉय ने उनसे पूछा था कि क्या आप प्याज नहीं खाते।

विज्ञापन


वित्त मंत्री ने विपक्ष के हमलों पर जवाब देते हुए कहा कि सरकार प्याज की कीमतों पर काबू पाने के हरसंभव प्रयास कर रही है। मोदी सरकार गरीबों के हित में ही काम करती है। इसकी उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, पीएम आवास योजना और आयुष्मान भारत योजना क्या अमीरों के लिए है?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed