नीरव मोदी की पेंटिग्स को आयकर विभाग ने 59 करोड़ रुपये में बेचा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयकर विभाग ने भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी के स्वामित्व वाली पेंटिग्स की मंगलवार को हुई नीलामी से 59.37 करोड़ रुपये हासिल किये। विभाग ने उसकी कुल 68 पेंटिग्स को नीलामी लगवाई। मोदी पर विभाग का 97 करोड़ रुपये बकाया है।
विभाग ने नीलामी के लिए निजी नीलामी कंपनी की मदद ली। इस काम के लिए कंपनी को कमीशन देने के बाद विभाग के खाते में 54.84 करोड़ रुपये आयेंगे। इन पेंटिग्स में महान चित्रकार राजा रवि वर्मा, वीएस गायतोंडे, एफएन सूजा, जगन चौधरी और अकबर पद्मसी की कलाकृतियां शामिल हैं। मोदी इस समय लंदन की जेल में है।
नीलामी रुकवाना चाहती थी नीरव की कंपनी
आयकर विभाग ने नीरव के खिलाफ जांच के दौरान इन पेंटिगों को कब्जे में लिया था। इन्हें वापस पाने के लिए नीरव की कंपनी कैमलॉट इंटरप्राइजेज ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हाईकोर्ट में दायर याचिका में नीरव की ने कहा था कि ऐसी कार्रवाई गैरकानूनी है।
मोदी से संबंधित 11 लक्जरी वाहनों को नीलाम करने की अनुमति
पेंटिंग्स की नीलामी से पहले पिछले हफ्ते एक विशेष अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को मोदी से संबंधित 11 लक्जरी वाहनों की नीलामी की अनुमति दी थी। लक्जरी वाहनों की नीलामी के साथ ही विशेष अदालत ने आयकर विभाग को कीमती पेंटिंगों की नीलामी की भी अनुमति दी थी।